दिल्ली ब्लास्ट मामले में गिरफ्तार आतंकी आदिल की चैट आई सामने, अधिकारी से बार-बार की पैसों की डिमांड

दिल्ली ब्लास्ट मामले में शामिल मुख्य आतंकी आदिल की व्हाट्सएप चैट सामने आई है. जिसमें वो पैसों के लिए पागल दिखाई दे रहा है. मिली जानकारी के अनुसार आतंकी आदिल सहारनपुर के जिस अस्पताल में काम करता था उस अस्पताल के एक अधिकारी से बार-बार पैसों की डिमांड कर रहा था.

BLAST_19b8e9
विज्ञापन

Delhi Car Blast: दिल्ली ब्लास्ट मामले में शामिल मुख्य आतंकी आदिल की व्हाट्सएप चैट सामने आई है. जिसमें वो पैसों के लिए पागल दिखाई दे रहा है. मिली जानकारी के अनुसार आतंकी आदिल सहारनपुर के जिस अस्पताल में काम करता था उस अस्पताल के एक अधिकारी से बार-बार पैसों की डिमांड कर रहा था.

आतंकी आदिल की 5, 6, 7 और 9 सितंबर की व्हाट्सएप चैट सामने आई है. इन सभी चैट में आदिल सैलरी के लिए बार बार गिड़गिड़ाता दिख रहा है.

विज्ञापन

दिल्ली ब्लास्ट मामले में गिरफ्तार किए गए डॉ. आदिल की चैट में वो पैसे मांगता हुआ दिखाई दे रहा है. 9 सितंबर को उसके खाते में 1 लाख रुपये (वेतन का एक हिस्सा) जमा हुआ. चैट स्क्रीनशॉट में रकम जमा हुई दिखाई दे रही है. इसके बाद भी उसने और पैसे मांगे. इस चैट में आदिल कह रहा है कि उसको और पैसे चाहिए. वह चाहता था कि उसकी सैलरी समय से पहले अकाउंट में क्रेडिट हो जाए, क्योंकि उसे पैसों की सख्त जरूरत है.

आतंकी आदिल की वाट्सऐप चैट

5 सितंबर..
गुड आफ्टरनून सर…. मैंने सैलरी क्रेडिट करने के लिए रिक्वेस्ट की थी… आपकी बहुत मदद होगी सर… पैसों की बहुत जरूरत है.. इसके बाद कहता है कि मेरे ही अकाउंट में डाल देना सर..जो मैंने पहले अकाउंट दिया था मेरा…

विज्ञापन

6 सितंबर..
गुड मॉर्निंग सर आप कर दीजिए.. आपका आभार रहेगा..

7 सितंबर..
सर, सैलरी जल्द से जल्द चाहिए… पैसे चाहिए.. प्लीज, आपकी बहुत मदद होगी…

विज्ञापन

9 सितंबर..
प्लीज कल कर दीजिए… मुझे बहुत जरूरत है सर..

जांच एजेंसियों को आशंका है कि इन्हीं पैसों का इस्तमाल विस्फोटक खरीदने में किया गया होगा. दिल्ली ब्लास्ट में जिन 26 लाख का इस्तेमाल हुआ उसमें आदिल ने 8 लाख रुपये दिए थे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ