जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि पहलगाम हमला करने वाले आतंकवादियों की पहचान कर ली गई है और जल्द ही उनका खातमा किया जाएगा। उनकी जिंदगी ज्यादा दिन की नहीं बची है। उप राज्यपाल ने गांधी स्मृति में ‘जम्मू-कश्मीर: शांति की ओर’ विषय पर जोर देकर कहा कि कश्मीर में शांति में खलल डालने की कोई भी कोशिश कामयाब नहीं होगी। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बताया कि एनआईए पहलगाम आतंकी हमले की जांच कर रही है और हत्याओं को अंजाम देने वालों की पहचान हो गई है और उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।
जम्मू-कश्मीर मार्च टुवार्ड्स पीस
‘जम्मू-कश्मीर मार्च टुवार्ड्स पीस’ कार्यक्रम के दौरान एलजी ने 22 अप्रैल 2025 को 26 निर्दोषों की हत्या कर दी गई थी। इन हत्याओं के पीछे पाकिस्तान और उसके आतंकवादियों का हाथ था। मीडिया के जरिए उनकी फोटो और नाम पब्लिक कर दिए गए हैं। उनकी जिंदगी अब ज्यादा लंबी नहीं है।
ऑपरेशन सिंदूर के तहत दिखी भारत की ताकत
उन्होंने आगे कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के जरिए पूरी दुनिया ने देखा कि भारत की तरफ जो कोई भी आंख उठाएगा, उसे छोड़ा नहीं जाएगा। इस ऑपरेशन की मदद से हमारी भारत सेना ने दिखा दिया कि वो कितनी मजबूत है। भारतीय सेना को कोई सबूत देने की जरूरत नहीं है। इस ऑपरेशन में सेना ने अपने देश के बनाए उपकरण का इस्तेमाल किया। वो वाकई में काबिले तारीफ है।
बापू को दी श्रद्धांजलि
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित कर कहा कि मुझे गांधी समिति आर्ट गैलरी का उद्घाटन करने का अवसर मिला है। ये मेरे लिए सौभाग्य की बात है। कश्मीर और बापू का बहुत ही गहरा संबंध था। इस कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि आर्टिकल 370 के खत्म होने के बाद जम्मू के इतिहास में एक नए क्षण का निर्माण करता है। उपराज्यपाल ने आगे बताया कि पिछले कुछ सालों में केंद्र शासित प्रदेश ने कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। पिछले 5 सालों में इकोनॉमी डबल हुई है।
ये भी पढ़ें- क्यों फेल होते हैं विमान के इंजन? गोवा फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग के बाद उठा बड़ा सवाल
संबंधित खबरें
ट्रेन में असुरक्षित महसूस कर रही थी असम की छात्रा, बाद में मिला शव
58 mins agoदादा-दादी थे बंधुआ मजदूर, भारत से गए थे अफ्रीका... जानें कौन हैं नवी पिल्लई
2 hrs agoCJP प्रदर्शन से पहले जंतर-मंतर पर सख्त सुरक्षा, 5 लेयर की बैरिकेडिंग
2 hrs agoवर्दी के पीछे भी इंसान है…, दिल्ली पुलिस का नागरिकों के नाम खुला खत
2 hrs ago'मेट्रो बंद करना सही नहीं, सबके पास...', CJP प्रदर्शन पर बोले CJI
3 hrs agoपुलिस ने नहीं दी CJP प्रदर्शन को मंजूरी, दिल्ली बॉर्डर पर बढ़ाई गई सुरक्षा
5 hrs ago57 मेट्रो बंद, ट्रेनें रद्द, CJP प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस ने कसी कमर
5 hrs agoVIDEO : कांग्रेस के प्रदर्शन में महिला नेताओं ने एक दूसरे को जड़े थप्पड़
5 hrs agoभारतीय पायलट स्मित मच्छार को मिलेगा इजरायल का राष्ट्रपति पुरस्कार
6 hrs agoभारत ने स्टारलिंक को ब्लॉक के आरोपों को नकारा; मस्क ने पूछा- असली बॉस कौन?
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines