Seat Sharing INDIA Alliance In Jammu Kashmir And Ladakh : सीट बंटवारे को लेकर इंडिया गठबंधन की मुश्किलें थोड़ी-थो़ड़ी ही सही पर अब सुलझती दिख रही हैं। फारुक अब्दुल्ला ने कुछ दिन पहले ऐलान किया था कि लोकसभा चुनाव में उनकी पार्टी अकेले चुनाव लड़ेगी। लेकिन अब खबर आई है कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के लिए नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे पर सहमति बन गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार दोनों पार्टियां तीन-तीन सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए सहमत हुई हैं। लेकिन इस व्यवस्था के तहत महबूबा मुफ्ती की पीडीपी (पीपल्स डेमोक्रेटिक पार्टी) के हिस्से में कोई सीट आती नहीं दिख रही है। जबकि, पीडीपी भी इंडिया गठबंधन का हिस्सा है।
अभी तक के सीट शेयरिंग फॉर्मूला देखें तो जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में विपक्षी इंडिया गठबंधन का भविष्य अभी अधर में अटका हुआ है। गठबंधन के तीन अहम भागीदार कांग्रेस, नेशनल कॉन्फ्रेंस और पीडीपी हैं। तीनों ही पार्टियां अभी तक सीट बंटवारे को लेकर एकमत नहीं हो पाई हैं। फारुक अब्दुल्ला की नेशनल कॉन्फ्रेंस कश्मीर घाटी की तीन सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए अड़ी हुई है, जिन पर उसने 2019 के लोकसभा चुनाव में जीत हासिल की थी। सूत्रों के अनुसार कांग्रेस यह स्वीकार करने के लिए तैयार हो गई है। लेकिन जम्मू की 2 और लद्दाख की एक सीट उसने अपने लिए मांगी है। ऐसे में महबूबा मुफ्ती को कोई सीट मिलती नहीं दिख रही है।
पिछले सप्ताह फारुक अब्दुल्ला ने कहा था कि उनकी पार्टी लोकसभा चुनाव में अकेले उतरेगी। बाद में उनके बेटे उमर अब्दुल्ला ने भी ऐसी ही बात कही थी। इस बीच यह अटकलें भी लगने लगी थीं कि महबूबा मुफ्ती की पीडीपी भी सीट बंटवारे को लेकर संतुष्ट नहीं है और इंडिया गठबंधन से बाहर हो सकती है। लेकिन महबूबा मुफ्ती ने इन अफवाहों पर विराम लगाते हुए इसे लेकर कहा था कि हम इंडिया गठबंधन से अलग नहीं होने जा रहे हैं। उन्होंने कहा था कि पीडीपी हमेशा से ही विपक्षी दलों के बीच एकजुटता की पक्षधर रही है और इसके लिए उसने जम्मू-कश्मीर में कीमत भी चुकाई है। हालांकि, सीट बंटवारे को लेकर अभी किसी पार्टी की ओर से कोई भी आधिकारिक सूचना जारी नहीं की गई है।
ये भी पढ़ें: Google को नोटिस जारी करने की तैयारी में केंद्र सरकार
ये भी पढ़ें: क्या है वर्चुअल ऑटोप्सी? दिल्ली एम्स में शुरू हुआ सेंटर
ये भी पढ़ें: जानिए देश की पहली बुलेट ट्रेन के 10 बेहद खास फीचर्स
संबंधित खबरें
आज जारी हो सकती है CBSE 10वीं 12वीं की डेटशीट, ऐसे करें डाउनलोड
14 mins agoराहुल गांधी को मानहानि केस में SC से मिली राहत, ट्रायल पर लगी रोक
1 hr ago'बदल चुकी है पावर की परिभाषा', ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम में बोले PM मोदी
2 hrs agoकोई BJP के पूर्व मंत्री तो कोई सांसद… कौन हैं पहली बार बने 4 नए राज्यपाल
3 hrs agoCJP के आशुतोष रांका और सौरव दास फिर हिरासत में, जंतर-मंतर पहुंचे थे दोनों
3 hrs ago'INDIA' ब्लॉक के सुप्रीम कोर्ट मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने दर्ज की 2 FIR
4 hrs agoCJI का इस्तीफा मांगने की पोस्ट करने वाला कांग्रेसी बर्खास्त, जानें मामला
4 hrs agoरामलीला मैदान का एक दिन का किराया 1.21 लाख रुपये, 2026 में सिर्फ 3 दिन खाली
5 hrs agoरेलवे में 3548 वैकेंसी, 6 नवंबर लास्ट डेट - योग्यता, फीस
5 hrs agoSC में सुनवाई के लिए लिस्टेड क्यों नहीं हुई राहुल गांधी की याचिका?
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines