---विज्ञापन---

देश angle-right

320 की स्पीड, 21KM अंडरग्राउंड टनल, 7KM समुद्र के अंदर; जानें देश की पहली बुलेट ट्रेन के 10 फीचर्स

India's First Bullet Train Features: बुलेट ट्रेन दौड़ाने का काम तेज हो गया है। देश की पहली बुलेट ट्रेन समुद्र के अंदर के नजारे भी यात्रियों को दिखाएगी। रेल मंत्री ने आज महाराष्ट्र में बुलेट ट्रेन के लिए सुरंग बनाने के काम का जायजा लिया और अधिकारियों से कहा कि जल्द से जल्द काम पूरा किया जाए, ताकि लोग बुलेट ट्रेन में सफर करें।

---विज्ञापन---

India’s First Bullet Train Features: देश की पहली बुलेट ट्रेन को लेकर ताजा अपडेट सामने आया है। बुलेट ट्रेन मुंबई से अहमदाबाद के बीच चलेगी। जब यह ट्रेन मुंबई में पास आएगी तो 21 किलोमीटर लंबी अंडरग्राउंड टनल से होकर मुंबई में अपने आखिरी स्टॉपेज बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स तक पहुंचेगी।

गुजरात के बाद अब महाराष्ट्र में भी इसके लिए काम तेजी से चल रहा है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को मुंबई में चल रहे बुलेट ट्रेन के काम का जायजा लिया। रेल मंत्री ने मुंबई में बन रहे टनल के सेंटर प्वाइंट विक्रोली और स्टेशन BKC का निरीक्षण किया। विक्रोली में आज टनल में ब्लास्ट करने के बाद रास्ता बनाने का काम शुरू किया गया है।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

प्रोजेक्ट पूरा करने में जापान कर रहा मदद

रेल मंत्री के मुताबिक, देश में और शायद विदेश में इतनी लंबी पहली टनल होगी, जो 21 किलोमीटर की होगी। ठाणे से मुंबई के BKC तक टनल बनेगी, जिसमें से 7 किलोमीटर लंबा रास्ता समुद्र के अंदर से गुजरेगा। विक्रोली में 15 मीटर तक खुदाई हो चुकी है। गहराई की बात करें तो अभी 25 मीटर गहराई तक और खुदाई की जाएगी।

BKC में बनने वाला बुलेट ट्रेन स्टेशन काफी अनोखा होगा, जिसमे 10 मंजिला इमारत होगी। 2026 तक सूरत से बिलिमोरा के बीच पहली बुलेट ट्रेन चलाने का टारगेट रखा गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस ड्रीम प्रोजेक्ट को पूरा करने में भारत को जापान से मदद मिल रही है।

---विज्ञापन---

 

 

---विज्ञापन---

बुलेट ट्रेन की रफ्तार और टेक्नोलॉजी

नेशनल हाई स्पीड रेल कॉपोर्रेशन लिमिटेड के अनुसार, बुलेट ट्रेन 320 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी। मुंबई से अहमदाबाद तक की दूरी बुलेट ट्रेन केवल 127 मिनट में तय करेगी। अभी इन 2 शहरों के बीच बस से सफर करने में 9 घंटे और ट्रेन से 6 घंटे लगते हैं।  प्रॉजेक्ट में NHSRCL ने कई नई तकनीकों का इस्तेमाल किया है।

---विज्ञापन---

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट में खासकर जापान की स्पेशल तकनीक शिंकानसेन का उपयोग किया गया है। साल 2015 में मुंबई से अहमदाबाद के बीच बुलेट ट्रेन दौड़ाने की घोषणा की गई थी, लेकिन महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे सरकार के समय इस महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पर ब्रेक लग गया था, अब इसे फिर से पूरा करने की कोशिश शुरू की गई है।

बुलेट ट्रेन का रूट

बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स से शुरू होकर बुलेट ट्रेन अहमदाबाद के साबरमती स्टेशन तक जाएगी। यह गुजरात के 8 जिलों, महाराष्ट्र के 3 जिलों और केंद्र शासित प्रदेशों दादरा और नगर हवेली, दमन और दीव से गुजरेगी। बुलेट ट्रेन मुंबई-BKC, ठाणे, विरार, बोईसर, वापी, बिलिमोरा, सूरत, भरूच, वडोदरा, आनंद, अहमदाबाद और साबरमती स्टेशनों पर रुकेगी।

---विज्ञापन---

 

बुलेट ट्रेन के फीचर्स और फायदे

  • 12 स्टेशन, 320 किलोमीटर स्पीड से दौड़ेगी और 2 घंटे में गुजरात से मुंबई की दूरी तय करेगी।
  • मुंबई-अहमदाबाद के बीच चलने वाली बुलेट ट्रेन 508 किलोमीटर का सफर 3 घंटे में तय करेगी।
  • 508 किमी के रूट में से 351 किमी हिस्सा गुजरात और 157 किमी हिस्सा महाराष्ट्र से गुजरेगा।
  • बुलेट ट्रेन 70 हाईवे, 21 नदियां पार करेगी। 173 बड़े और 201 छोटे ब्रिज बनेंगे।
  • गुजरात की 6 नदियों पार (वलसाड जिला), पूर्णा (नवसारी जिला), मिंधोला (नवसारी जिला), अंबिका (नवसारी जिला), औरंगा (वलसाड जिला) और वेंगानिया (नवसारी जिला) पर पुल बनाए जा रहे हैं।
  • बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट की कॉस्ट 1.08 लाख करोड़ रुपये है। प्रोजेक्ट का नाम मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल (MAHSR) है।
  • मुंबई-अहमदाबाद रूट पर बुलेट ट्रेन की मैक्सिमम स्पीड 350 किलोमीटर/घंटा होगी। एवरेज स्पीड 170 किमी/घंटा होगी।
  • मुंबई स्टेशन अंडरग्राउंड होगा। 92% यानी 468 किलोमीटर लंबा ट्रैक एलिवेटेड रहेगा।
  • 10 कोच वाली कुल 35 बुलेट ट्रेनों दौड़ाई जाएंगी। ट्रेनें रोजाना 70 फेरे लगाएंगी।
  • एक बुलेट ट्रेन में 750 लोग बैठ सकेंगे। बाद में 1200 लोगों के लिए 16 कोच हो जाएंगे।
  • 2050 तक इन ट्रेनों की संख्या बढ़ाकर 105 करने का प्लान है।

First published on: Feb 23, 2024 04:25 PM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के IMC&MT इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। पिछले 12 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के News 24 Hindi डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हैं। यहां खुशबू नेशनल, इंटरनेशनल, लाइव ब्रेकिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, एक्सप्लेनर आदि कवर करती हैं। इससे पहले खुशबू Amar Ujala और Dainik Bhaskar मीडिया हाउस के डिजिटल विंग में काम कर चुकी हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola