Jammu Kashmir Kupwara Encounter Terrorist Died: जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। कुपवाड़ा में मुठभेड़ के दौरान एक आतंकी को ढेर कर दिया गया है। कई घंटों की गोलीबारी के बाद सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया। हालांकि इस दौरान कई आतंकी भागने में कामयाब रहे। उन्हें ढूंढने के लिए सुरक्षाबलों ने घाटी में सर्च ऑपरेशन चलाया है, जिसमें आतंकियों की तलाश जारी है।
कुपवाड़ा में छिपे थे आतंकी
खबरों की मानें तो जम्मू कश्मीर पुलिस को आतंकियों से जुड़ी लीड मिली थी। पाकिस्तान की सीमा से सटे कुपवाड़ा के खुरमोरा राजवार इलाके में कुछ आतंकी छिपे हुए थे। जानकारी के आधार पर सुरक्षाबलों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया और सभी आतंकियों को ढूंढ निकाला। ऐसे में पुलिस से बचने के लिए आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी।
यह भी पढ़ें- सावधान! फर्जी पासपोर्ट बनवाने पर हो सकती है 7 साल की जेल, क्या कहता है नया कानून?
कई घंटों तक चली मुठभेड़
आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच कई घंटों तक मुठभेड़ चली। दोनों तरफ की ताबड़तोड़ फायरिंग के बीच कुछ आतंकी भागने में कामयाब रहे। वहीं सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मौके पर ही ढेर कर दिया। इस मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी के भी घायल होने खबर सामने आ रही है।
सर्च ऑपरेशन जारी
सुरक्षाबलों से बचकर निकले आतंकियों की तलाश की जा रही है। कुपवाड़ा में सर्च ऑपरेशन जारी है। यह घटना जचलदारा के क्रुम्हूरा गांव की है। सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है। सुरक्षाबलों की पूरी कोशिश है कि आतंकी बचकर भागने न पाएं। सूत्रों की मानें तो मारे गए आतंकी के पास एक एसॉल्ट राइफल भी मिली है।
यह भी पढ़ें- चंद्रयान मिशन पर क्या है ISRO का प्लान? जानें कब लॉन्च होगा चंद्रयान 4; चांद पर कैसे रचेगा इतिहास
संबंधित खबरें
'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
2 hrs agoतमिलनाडु में 1800 नीट प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत, CM विजय ने दिया ये आदेश
2 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
3 hrs agoनवंबर में कैसे रहेगा मौसम का हाल? IMD ने जारी किया अलर्ट
3 hrs ago'बॉलीवुड में बेटी को लॉन्च करना चाहते हैं डिप्टी PM', पीयूष गोयल का दावा
4 hrs agoबेंगलुरु होटल के पूल में करंट, दो विदेशी नागरिकों की मौत
5 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
6 hrs ago'मॉक संसद' में CEC पर भड़के राहुल गांधी, 2024 के लोकसभा चुनाव को बताया अवैध
7 hrs ago'सरदार के फैसलों ने देश को जोड़ा...', राष्ट्रीय एकता दिवस पर बोले पीएम मोदी
8 hrs agoनागपट्टिनम में मिलीं नटराज और शिवकामी की प्राचीन कांस्य मूर्तियां
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines