चंद्रयान मिशन पर क्या है ISRO का प्लान? जानें कब लॉन्च होगा चंद्रयान 4; चांद पर कैसे रचेगा इतिहास

केंद्र सरकार ने बीते दिन चंद्रयान 5 मिशन को हरी झंडी दिखा दी है। हालांकि चंद्रयान 5 से पहले ISRO 2027 में चंद्रयान 4 मिशन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। तो आइए जानते हैं यह मिशन क्यों खास होने वाला है?

Chandrayan 5 and Chandrayan 4 ISRO Mission Details
विज्ञापन

Chandrayan 5 and Chandrayan 4 ISRO Mission Details: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के अध्यक्ष वी नारायणन ने रविवार की रात चंद्रयान 5 मिशन का ऐलान कर दिया है। वी नारायणन के अनुसार केंद्र सरकार ने चंद्रयान 4 के बाद चंद्रयान 5 को भी मंजूरी दे दी है। तो आइए जानते हैं चंद्रमा पर ISRO का फ्यूचर प्लान क्या है?

ISRO चीफ ने क्या कहा?

चंद्रयान 5 मिशन की जानकारी देते हुए ISRO चीफ ने कहा कि इस मिशन में जापान, भारत का साथ देगा। यह मिशन चंद्रयान 3 से काफी अलग होगा। जहां चंद्रयान 3 के लिए 25 किलोग्राम का रोवर (प्रज्ञान) बनाया गया था, वहीं चंद्रयान 5 के तहत 250 किलोग्राम का रोवर चांद की सतह पर भेजा जाएगा। हालांकि इससे जुड़ी बाकी डिटेल्स अभी साझा नहीं की गई हैं।

विज्ञापन

चंद्रयान 4 मिशन

चंद्रयान 5 से पहले ISRO चंद्रयान 4 की भी घोषणा कर चुका है। यह मिशन 2027 में लॉन्च किया जाएगा, जिसका मकसद चंद्रमा की सतह से मिट्टी के नमूने लाना होगा। बता दें कि केंद्र सरकार ने सितंबर 2024 में ही इस मिशन को हरी झंडी दिखा दी थी। तभी से इसरो चंद्रयान 4 की तैयारी में जुट गया है।

विज्ञापन
चंद्रयान मिशन साल नतीजा
चंद्रयान 1 2008 चंद्रमा पर पानी खोजा
चंद्रयान 2 2019 चांद पर लैंड नहीं हो सका
चंद्रयान 3 2023 चंद्रमा के साउथ पोल पर सफल लैंडिंग

ISRO का प्लान

ISRO ने चंद्रयान 4 का बजट 2104 करोड़ रुपए निर्धारित किया है। इस मिशन के तहत स्टैक 1 में लूनर सैंपल कलेक्शन के लिए एसेंडर मॉड्यूल और डिसेंजर मॉड्यूल भेजा जाएगा। वहीं स्टैक 2 में प्रपल्शन मॉड्यूल, ट्रांसफर मॉड्यूल और री-एंट्री मॉॉड्यूल शामिल होगा। बता दें कि प्रपल्शन मॉड्यूल थ्रस्ट के लिए होगा, ट्रांसफर मॉड्यूल सैंपल लेगा और री-एंट्री मॉड्यूल सैंपल को पृथ्वी पर वापस लेकर आएगा। यह मिशन LVM-3 और PSLV के जरिए लॉन्च किया जाएगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ