Jammu Kashmir: कुलगाम के 10 साल के बच्चे का कमाल, इनोवेशन ऐसा जो पोल्ट्री व्यवसाय में लाएगा क्रांति!
Edited By Om Pratap

Edited By Om Pratap

Jammu Kashmir: कुलगाम के 10 साल के लड़के मोमिन इशाक ने कुछ नया किया है जो भविष्य में पोल्ट्री व्यवसाय को सस्ता बना सकता है। दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के मुनाद गुफान गांव के मोमिन ने दो साल के गंभीर और समर्पित प्रयास के बाद कम लागत वाला एग इनक्यूबेटर डिजाइन किया है।
मोमिन वर्तमान में मुनाड के एक सरकारी हाई स्कूल के दूसरी कक्षा का छात्र है। मोमिन ने एग इनक्यूबेटर बनाया है जो किफायती और बेहतर दोनों है। छात्र ने बताया कि मेरे इनोवेशन का उद्देश्य अंडे सेने के लिए एक बेहतरीन वातावरण प्रदान करके स्थानीय पोल्ट्री व्यवसाय और छोटे किसानों का समर्थन करना है।
मोमिन ने बताया कि उसने बाजार में रंगीन चूजों को देखा जिसके बाद उसके मन में इनक्यूबेटर बनाने का ख्याल आया। उसने बताया कि घर पर पहले से देसी मुर्गियां थी, लेकिन वो अंडे नहीं दे रही थी। फिर मैंने कम लागत वाला एग इन्क्यूबेटर विकसित करने का काम शुरू किया, जिसे पूरा करने में लगभग दो साल लगे।
मोमिन ने दिवंगत पूर्व राष्ट्रपति और भारत के ‘मिसाइल मैन’ डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को अपना आदर्श बताया। मोमिन के पिता मोहम्मद इशाक तेली ने कहा कि इतनी कम उम्र में भी उनके बेटे ने कम कीमत वाले एग इनक्यूबेटर को डिजाइन करने के लिए कड़ी मेहनत की।

मोमिन के पिता ने कहा कि मैं दैनिक वेतन भोगी हूं। इसके बावजूद मैंने एक इन्वर्टर बैटरी खरीदने के लिए बचत की, जिससे मेरे बेटे को अपने सपनों के प्रोजेक्ट को जीवित रखने में मदद मिली। मुझे खुशी है कि मेरा बेटा वह कर पाया जो उसने तय किया था।
मोहम्मद इशाक तेली ने कहा, “हमें अपने उन बच्चों को हर संभव सहायता देने की जरूरत है जो उपलब्धि हासिल करना चाहते हैं या समाज के लिए कुछ अच्छा करना चाहते हैं।”
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: