Jammu Kashmir Encounter Updates Army colonel, major and DSP lost life in operation: जम्मू-कश्मीर से बड़ी खबर है। यहां दक्षिण कश्मीर में अनंतनाग जिले के कोकेरनाग के गडोले इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान कर्नल रैंक के एक सेना अधिकारी समेत तीन जवान शहीद हो गए। जीओसी 15 कोर राजीव घई, डीजीपी दिलबाग सिंह और एडीजीपी कश्मीर विजय कुमार समेत अन्य शीर्ष अधिकारी ऑपरेशन साइट पर पहुंचे हैं।
बलिदानियों में 10 राजस्थान राइफल्स के कमांडिंग अफसर कर्नल मनप्रीत सिंह, मेजर आशीष धोनाक और जम्मू-कश्मीर पुलिस के डीएसपी हुमांयू भट शामिल हैं। सेना के अधिकारियों ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी है।
आधी रात शुरू हुई मुठभेड़
श्रीनगर में सेना के प्रवक्ता ने ऑपरेशन के बारे में जानकारी साझा करते हुए कहा कि आतंकवादियों की मौजूदगी की विशेष खुफिया जानकारी के आधार पर 12-13 सितंबर की मध्यरात्रि को अनंतनाग के गडोले में भारतीय सेना और जम्मू कश्मीर पुलिस द्वारा एक संयुक्त अभियान शुरू किया गया था। प्रवक्ता ने आगे कहा कि इस दौरान आतंकियों के साथ मुठभेड़ शुरू हुई। दोनों तरफ से गोलीबारी होने लगी। इसी दौरान कमांडिंग अफसर कर्नल मनप्रीत सिंह, मेजर आशीष धोनाक और जम्मू-कश्मीर पुलिस के डीएसपी हुमांयू भट गोली लगने से घायल हो गए। तीनों को अस्पताल लाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।
घने जंगल में छिपकर बैठे आतंकी
एक अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने मुठभेड़ स्थल के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि यह इलाका घना जंगल है और ज्यादातर पाकिस्तानी आतंकवादी इस तरह की जगहों पर काम करते हैं और छिपते हैं। उन्होंने कहा कि भारी गोलीबारी की चपेट में आने के बाद अधिकारियों को निकालने में भी काफी समय लगा क्योंकि सेना हेलिकॉप्टर परिचालन क्षेत्र से कुछ दूरी पर इंतजार कर रहा था। सूत्रों ने आगे बताया कि छिपे हुए आतंकियों को घेरने की कोशिशें जारी हैं और सेना के हेलीकॉप्टर इलाके के आसपास मंडरा रहे हैं।
श्रीनगर से आसिफ सुहाफ की रिपोर्ट।
यह भी पढ़ें: अयोध्या में राम जन्मभूमि की खुदाई में कुछ ऐसा मिला कि सब बोल उठे जय श्री राम
संबंधित खबरें
'BJP ने जबरदस्ती बंद कराई कनॉट प्लेस की दुकानें', रैली के बीच राहुल का आरोप
24 mins agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
53 mins agoसाइक्लोन 'अर्नब' के बाद 'मुरासु' का अलर्ट, 3 नवंबर को होगा लैंडफॉल
5 hrs agoLIVE: थोड़ी देर में शुरू होगी रैली, रामलीला मैदान पहुंचे विपक्ष के नेता
7 hrs ago4000 जवान, 200 CCTV कैमरे... INDIA ब्लॉक की रैली के लिए कैसी है सिक्योरिटी?
7 hrs ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
15 hrs agoतमिलनाडु में 1800 नीट प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत, CM विजय ने दिया ये आदेश
15 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
16 hrs agoनवंबर में कैसे रहेगा मौसम का हाल? IMD ने जारी किया अलर्ट
16 hrs ago'बॉलीवुड में बेटी को लॉन्च करना चाहते हैं डिप्टी PM', पीयूष गोयल का दावा
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines