Omar Abdullah to go Supreme Court: जम्मू कश्मीर चुनाव से पहले पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला का बड़ा बयान सामने आया है। उमर अब्दुल्ला का कहना है वो जल्द ही सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाने वाले हैं। इसकी वजह आर्टिकल 370 है। उमर अब्दुल्ला के अनुसार आर्टिकल 370 को वापस लाना बेशक अब एक लंबी लड़ाई है। मगर हम जम्मू कश्मीर को राज्य का दर्जा दिलवा कर रहेंगे।
पीएम मोदी ने किया था वादा
इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू में उमर अब्दुल्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने संसद में खड़े होकर पूरे देश से वादा किया था कि जम्मू कश्मीर को राज्य का दर्जा वापस कर दिया जाएगा। आर्टिकल 370 को हटे 5 साल हो चुके हैं, लेकिन अभी तक जम्मू कश्मीर को राज्य का दर्जा वापस नहीं मिला है। भारत सरकार के अलावा सुप्रीम कोर्ट ने आवाम को विश्वास दिलाया था। सरकार को जम्मू-कश्मीर के लिए पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल करना होगा। अगर ऐसा नहीं हुआ, तो हम सुप्रीम कोर्ट का रुख करेंगे।
यह भी पढ़ें- कौन हैं अभिनव अरोड़ा? स्कूल में कभी कोई साथ बैठना नहीं करता था पसंद, आज देखते ही करते हैं ये काम
सीएम की शक्तियां सीमित होंगी
उमर अब्दुल्ला का कहना है कि चुनाव खत्म होने के बाद इस विधानसभा की शक्तियां काफी हद तक सीमित होंगी। मुख्यमंत्री स्वतंत्र फैसले नहीं ले सकेगा। यह वो विधानसभा नहीं है, जिसे हम चाहते हैं। मगर उस विधानसभा का रास्ता भी इसी विधानसभा से होकर गुजरेगा। हमें विधानसभा में एक प्रस्ताव पारित करना होगा कि 5 अगस्त 2019 को हमारे साथ जो किया वो हमें स्वीकार्य नहीं है और हम उस फैसले का हिस्सा नहीं थे।
आकंती हमलों पर तोड़ी चुप्पी
जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने आतंकी हमलों पर भी चिंता जताई है। उमर अब्दुल्ला का कहना है कि घाटी में ऐसी जगहों पर भी आतंकी घटनाएं हो रही हैं, जो पहले कभी नहीं हुई। कठुआ, सांबा, जम्मू, रियासी, डोडा, पुंछ और राजौरी में आतंकी हमले देखने को मिल रहे हैं। आगामी सरकार और मुख्यमंत्री के आतंक से निपटना बड़ी चुनौती होगी।
जम्मू कश्मीर चुनाव 2024
बता दें कि जम्मू कश्मीर चुनाव तीन चरणों में पूरे होंगे। 19 सितंबर को घाटी में पहले चरण का चुनाव होगा, वहीं दूसरे चरण का चुनाव 25 सितंबर और तीसरे चरण का चुनाव 1 अक्टूबर को होगा। इस चुनाव के नतीजे 8 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे।
यह भी पढ़ें- हरियाणा में AAP ने 20 और उम्मीदवारों का ऐलान किया, बीजेपी-कांग्रेस के बागियों को भी टिकट
संबंधित खबरें
चक्रवाती तूफान अर्नब से बढ़ी चिंता, 28-29 तारीख को यहां बंद रहेंगे स्कूल!
1 hr agoचक्रवात, हरीकेन और टाइफून में क्या है फर्क? कब और कैसे बनते हैं ये बवंडर
1 hr ago'10 लाख लोग, 20000 गाड़ियां', राहुल गांधी से फिर रैली स्थगित करने की अपील
2 hrs ago12 हजार करोड़ खर्च किए, लेकिन सिर्फ 130 में 21 शहरों की हवा हो सकी साफ
3 hrs ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
3 hrs agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
3 hrs agoआग की चपेट में अरावली की पहाड़ियां, अलवर में 3 KM दूर तक पहुंचीं लपटें
4 hrs agoमिर्गी का बहाना, गार्ड का फोड़ा सिर... तमिलनाडु की जेल से ऐसे भागे 17 कैदी
4 hrs agoचक्रवात 'अर्नब' का महा-खतरा! 140 kmph से चलेंगी हवाएं, 5 राज्यों में अलर्ट
6 hrs agoलीज को लेकर झगड़ा, दनादन दागी गोलियां; गुवाहाटी में ऐसे गई 5 की जान
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines