Jammu & Kashmir: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में भारतीय सेना का हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है। इस हेलीकॉप्टर में 3 जवान सवार थे। जनकारी के अनुसार, सेना का ALH ध्रुव हेलीकॉप्टर किश्तवाड़, जम्मू-कश्मीर के पास दुर्घटना का शिकार हुआ। सेना के अधिकारी ने बताया कि पायलटों को चोटें आई हैं लेकिन वे सुरक्षित हैं।
रेस्क्यू के लिए टीमों को घटनास्थल पर रवाना कर दिया गया है। बीते दो-तीन दिनों यहां से रुक-रुककर बारिश हो रही थी। गुरुवार सुबह सेना के तीन अधिकारी हेलिकॉप्टर से जा रही थे, इसी दौरान उनका हेलिकॉप्टर हादसे का शिकार हो गया। हादसे के बाद हेलिकॉप्टर चिनाब नदी में गिर गया। घायल जवानों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
काफी ताकतवर है भारतीय सेना का ध्रुव हेलिकॉप्टर
भारतीय सेना का ALH ध्रुव हेलिकॉप्टर आखिर हादसे का शिकार कैसे हुआ, इस संबंध में कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आ पाई है। हादसे के पीछे खराब मौसम को भी कारण बताया जा रहा है। बता दें कि ध्रुव हेलिकॉप्टर में 12 जवान बैठ सकते हैं। 52.1 फीट लंबा और 16.4 फीट ऊंचा ध्रुव हेलिकॉप्टर की अधिकतम स्पीड 291 किमी प्रति घंटा है। 20 हजार फीट की ऊंचाई तक जाने की क्षमता वाला ये हेलिकॉप्टर एक बार में 630 KM तक उड़ान भी भर सकता है।
संबंधित खबरें
सरकारी नौकरियों में 5 साल बढ़ी अपर एज लिमिट, तमिलनाडु सरकार का बड़ा फैसला
35 mins agoISRO का नेविगेशन सैटेलाइट NVS-03 लॉन्च, भारतीय सेना को क्या होगा फायदा?
2 hrs agoदिल्ली में टूटा ठंड का रिकॉर्ड, 75 साल बाद 30 अक्टूबर का दिन रहा सबसे ठंडा
2 hrs agoUGC NET फॉर्म भरने की आज आखिरी तारीख, क्या फिर बढ़ेगी लास्ट डेट?
2 hrs agoकौन थे जोशीमठ हादसे में जान गंवाने वाले 6 लोग? बद्रीनाथ से लौटते समय क्रैश
2 hrs ago66 मिनट में हेलीकॉप्टर क्रैश, हवा में पेश आईं मुश्किलें; कैसे हुआ हादसा?
9 hrs agoजनगणना में देनी होगी घर-गाड़ी-मुखिया की जानकारी, पूछे जाएंगे ये 33 सवाल
10 hrs agoजनगणना 2027 को लेकर बड़ा अपडेट, सरकार ने जारी किया पूरा शेड्यूल
12 hrs agoसंसद में आर-पार! वोट चोरी पर राहुल गांधी और अखिलेश को अमित शाह की चुनौती
13 hrs agoमार्केट संघ ने राहुल-सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी, रैली स्थगित करने की अपील
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines