जम्मू-कश्मीर के एग्जिट पोल पर उमर अब्दुल्ला का बड़ा बयान, बोले-सब 'टाइम पास'

Omar Abdullah Statement on Exit Polls 2024 :जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव 2024 में अलग-अलग सर्वों में नेशनल कॉन्फ्रेंस को बहुमत मिलती दिखाई पड़ रही है।

Omar Abdullah

जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला।

विज्ञापन

Omar Abdullah Statement on Exit Polls 2024: हरियाणा में शनिवार देर शाम विधानसभा के लिए वोटिंग खत्म होने के बाद तमाम चैनलों पर नतीजों को लेकर सर्वे आने लगे। इसी बीच जम्मू-कश्मीर के नेशनल कॉन्फ्रेंस नेता उमर अब्दुल्ला ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि 8 अक्टूबर को जम्मू-कश्मीर में चुनावों के नतीजे आएंगे, वही मायने रखते हैं। इसके अलावा सब (एग्जिट पोल, सर्वे) टाइम पास है।

उमर अब्दुल्ला ने कहा कि वे न्यूज चैनलों, सोशल मीडिया और व्हाट्सएप पर होने वाले सर्वे नतीजों पर ध्यान नहीं देते। उनकी नजर 8 अक्टूबर को आने वाले नतीजों पर है। उन्होंने कहा कि हाल के लोकसभा चुनावों में आए एग्जिट पोल पूरी तरह विफल रहे थे। एग्जिट पोल और किसी तरह के सर्वे पर पूरी तरह विश्वास नहीं किया जा सकता, ये केवल अनुमान भर हैं।

Advertisment

अलग-अलग सर्वों में नेशनल कॉन्फ्रेंस को बहुमत

जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव 2024 में अलग-अलग सर्वों में नेशनल कॉन्फ्रेंस को बहुमत मिलती दिखाई पड़ रही है। यहां सी वोटर इंडिया टुडे के सर्वे के अनुसार एनसी+ को 40 से 48 सीट, बीजेपी को 27 से 32 सीट, पीडीपी को 6 से 12 और अन्य को 6 से 11 सीट मिलने का अनुमान है। इसी तरह दैनिक भास्कर के सर्वे के अनुसार जम्मू कशमीर में एनसी+ को 35 से 40 सीट, बीजेपी को 20 से 25 सीट, पीडीपी को 4 से 7 और अन्य को 12 से 16 सीट मिलने का अनुमान है। वहीं, Matrize के सर्वे में जम्मू कश्मीर में BJP को 23-27 सीट, PDP को 7 से 11 सीट,  NC+ 46 से 50 सीट और अन्य 4 से 6 सीट मिलने के आसार हैं।

विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2024 में ये आए थे एग्जिट पोल

जानकारी के अनुसार लोकसभा चुनाव 2024 में कम से कम 12 एग्जिट पोल ने सत्तारूढ़ भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के लिए भारी जीत का अनुमान लगाया था। इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया ने एनडीए गठबंधन को 361 से 401 सीटें मिलने की भविष्यवाणी की थी। इस तरह एबीपी न्यूज-सी वोटर सर्वे में एनडीए को 353 से 383 सीटें मिलने का अनुमान लगाया था।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ