Indian Army Dog Phantom Martyred: (पवन मिश्रा, नई दिल्ली) जम्मू-कश्मीर के अखनूर में सोमवार को आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान भारतीय सेना का खोजी कुत्ता ‘फैंटम’ शहीद हो गया। फैंटम ने आतंकियों से जमकर लोहा लिया। बता दें कि सुबह के समय आतंकियों ने सेना की एक एंबुलेंस पर हमला किया था। जिसके बाद भारतीय सेना ने घेरकर आतंकियों की तलाश में अभियान चलाया। सुंदरबनी सेक्टर के आसन के पास आतंकी हमला हुआ था। यहीं सर्च ऑपरेशन शुरू हुआ। जिसके बाद आतंकियों से मुठभेड़ शुरू हो गई। इसी मुठभेड़ में सेना के खोजी कुत्ते को गोली लग गई। लेकिन डॉक्टरों की कोशिश के बाद भी फैंटम को नहीं बचाया जा सका।
बेल्जियन नस्ल का था फैंटम
सेना की व्हाइट नाइट कॉर्प्स ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट अपलोड की है। जिसमें लिखा है कि जब हमारे सैनिक आतंकियों के पास जा रहे थे, तब दुश्मन की गोलियों को फैंटम ने अपने ऊपर ले लिया। गंभीर रूप से घायल फैंटम को सेना ने खो दिया। फैंटम की वफादारी, बहादुरी और समर्पण को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। फैंटम 25 मई 2020 को पैदा हुआ था। उसको 12 अगस्त 2022 को सेना में शामिल किया गया था। चार साल की उम्र में ही फैंटम देश के लिए बलिदान हो गया।
यह भी पढ़ें:युवती ने ठुकराया लव प्रपोजल, भड़के युवक ने कर दी हत्या; बचाने आई बहन को भी घोंपा चाकू
फैंटम बेल्जियन मेलिनोइस नस्ल का खोजी कुत्ता था। फैंटम सेना के साथ कई खतरनाक मिशनों में अपनी बहादुरी दिखा चुका था। इस ऑपरेशन में भी वह सैनिकों को आतंकियों की सटीक जानकारी दे रहा था। आतंकवादियों का लक्ष्य दिवाली के मौसम में शांति बाधित करना था। फैंटम ने ऑपरेशन के दौरान छिपे विस्फोटकों का पता भी लगाया और आतंकियों के भागने के संभावित मार्गों की पहचान की। जिससे सेना को उनको घेरने में मदद मिली।
तीनों आतंकी ढेर
सूत्रों के मुताबिक सेना की एंबुलेंस पर घात लगाकर हमला करने वाले तीनों आतंकी मारे गए हैं। उनके शव का पता सेना लगा रही है। इसके बाद ही उनकी पहचान होगी। सेना और आतंकियों के बीच पहले जमकर फायरिंग हुई। इसके बाद एक घंटे तक गोलीबारी बंद रही। जिसके बाद माना जा रहा है कि तीनों जहन्नुम पहुंच चुके हैं। इससे पहले दिन भी सेना के वाहन पर आतंकियों ने इसी इलाके में घात लगाकर हमला किया था। इस बार उनकी कोशिश विफल रही। जिसके बाद इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया था।
सेना ने आतंकियों के भागने के सभी रास्ते बंद कर दिए थे। इलाके में अतिरिक्त फोर्स भी तैनात की गई है। लोकसभा और विधानसभा चुनाव के बाद आतंकी फिर सक्रिय हो चुके हैं। पिछले गुरुवार को भी गुलमर्ग के बूटा पाथरी इलाके में आतंकियों ने कायराना हमला किया था। जिसमें 3 सैनिक शहीद हुए थे। इसके अलावा दो सिविलियन पोर्टर भी मारे गए थे।
यह भी पढ़ें:‘लॉरेंस बिश्नोई हमें मार देगा…’; अभिनव अरोड़ा को मिली धमकी, मां का दावा- परिवार की जान को खतरा
संबंधित खबरें
अब आम आदमी भी दे सकेगा घुसपैठ-डेमोग्राफी में बदलाव की जानकारी, पोर्टल लॉन्च
28 mins ago'बहाने नहीं चलेंगे', वीडियो रिकॉर्डिंग नहीं मिलने पर SC ने EC को लगाई फटकार
30 mins ago'आप देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो...', एयरपोर्ट पर दीपके को लोगों ने घेरा
2 hrs ago'न्याय के इंतजार में अंकिता भंडारी', माता-पिता से मिलकर बोले राहुल गांधी
3 hrs agoसुप्रीम कोर्ट पहुंचा जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट बैन का मामला, याचिका दाखिल
5 hrs agoदिव्यांगों को जन्म से 40% पेंशन, मोदी कैबिनेट ने लिए कई बड़े फैसले
6 hrs agoदिवाली से पहले रेलवे कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, 78 दिनों का मिलेगा बोनस
7 hrs ago'हम आपके पैरों पर गिरकर माफी मांगते हैं...' हिरासत पर क्या बोले ध्रुव राठी?
7 hrs agoकोलकाता राजधानी के फर्स्ट AC में पुराने कंबल नहीं, मिलेंगे फ्लोरल कम्फर्टर
8 hrs ago'गला दबाया, चेहरा नाखूनों से नोचा', राहुल ने NSUI छात्रा को बताया शेरनी
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines