---विज्ञापन---

मुंबई angle-right

युवती ने ठुकराया लव प्रपोजल, भड़के युवक ने कर दी हत्या; बचाने आई बहन को भी घोंपा चाकू

Maharashtra Crime News: महाराष्ट्र के ठाणे में एक युवती की हत्या का मामला सामने आया है। हत्या का आरोप एक युवक पर लगा है। बताया जा रहा है कि हत्या के बाद युवक ने एक और लड़की पर भी हमला किया। विस्तार से मामले के बारे में जानते हैं।

---विज्ञापन---

Thane Crime News: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक युवती की हत्या का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि युवक ने वारदात को अंजाम दिया है। 23 वर्षीय युवती के सामने आरोपी ने प्रेम का प्रस्ताव रखा था। लेकिन युवती ने इसे ठुकरा दिया। हत्या के बाद आरोपी फरार बताया जा रहा है। हमले में युवती की बहन भी घायल हो गई। पुलिस ने मंगलवार को एक न्यूज एजेंसी को बताया कि सोमवार सुबह एक युवक ने भिवंडी के भदवाड़ गांव में युवती के घर में घुसकर हमला किया। 24 साल का आरोपी राजू महेंद्र सिंह फरार बताया जा रहा है। महिला उसकी परिचित थी। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

यह भी पढ़ें:‘लॉरेंस बिश्नोई हमें मार देगा…’; अभिनव अरोड़ा को मिली धमकी, मां का दावा- परिवार की जान को खतरा

---विज्ञापन---

पुलिस के अनुसार लड़का और लड़की मूल रूप से यूपी के एक गांव के रहने वाले थे। उनके घर गांव में आसपास थे। लड़की को आरोपी ने प्रेम का प्रस्ताव दिया था। लेकिन लड़की के मना करने पर आरोपी भड़क गया। सोमवार को सुबह सवा 11 बजे आरोपी लड़की के घर में घुसा। इस दौरान सब्जी काटने वाले चाकू से लड़की पर हमला कर दिया। वह तब तक लड़की पर वार करता रहा, जब तक वह बेहोश नहीं हो गई। लड़की की चीखें सुनकर उसकी बहन बचाने के लिए आई। इस दौरान आरोपी ने उसे भी चाकू मार दिया। जिससे वह भी घायल हो गई। बाद में आरोपी मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने शुरू की आरोपी की तलाश

हत्या की सूचना के बाद महाराष्ट्र पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से सबूत इकट्ठा किए। युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिवंडी के सरकारी अस्पताल भिजवाया गया है। पुलिस ने लड़की के पिता की शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया है। फिलहाल आरोपी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

---विज्ञापन---

इस साल मई में कर्नाटक के हुबली में भी ऐसा मामला सामने आया था। जहां एक आरोपी ने अंजलि नाम की युवती का मर्डर कर दिया था। आरोपी एकतरफा प्यार करता था। पुलिस ने मामले में विश्वा उर्फ गिरीश सावंत (23) को अरेस्ट किया था। गिरीश ने सुबह 5 बजे हत्या को अंबिगेरा स्थित घर में घुसकर अंजाम दिया था। अंजलि को आरोपी लंबे समय से परेशान कर रहा था। उसने युवती के आगे प्रेम का प्रस्ताव रखा था। आरोपी मैसुरु चलने के लिए भी दबाव बना रहा था।

यह भी पढ़ें:‘एक पैसेंजर जिंदा नहीं बचेगा अगर…’; Akasa एयरलाइंस की फ्लाइट में हड़कंप, श्रीनगर जा रहा था विमान

---विज्ञापन---
First published on: Oct 29, 2024 03:33 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola