जम्मू-कश्मीर में बच्चे को NIA ऑफिस के पास कूड़े के ढेर में मिला 'खिलौना', निकला चीनी राइफल का टेलीस्कोप

Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर में NIA दफ्तर के पास कूड़े के ढेर से असॉल्ट राइफल का चीन में बना टेलीस्कोप मिला है, जो एक बच्चे के हाथ लगा था, लेकिन अब उस टेलीस्कोप को लेकर छानबीन की जा रही है और आशंका जताई गई है कि वह टेलीस्कोप किसी आतंकी की राइफल का हो सकता है, यानी NIA दफ्तर के पास आतंकियों के होने का शक है, जिसके लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है.

Chinese Telescope

टेलीस्कोप बनाने वाली कंपनी से संपर्क करके खरीदार का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है.

विज्ञापन

China Made Telescope in Garbage: जम्मू-कश्मीर में पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट हैं और पूरे प्रदेश में सर्च ऑपरेशन चल रहा है. खासकर नगरोटा इलाके की घेराबंदी करके एक-एक कोना खंगाला जा रहा है, क्योंकि यहां NIA दफ्तर के पास कूड़े के ढेर से चीन में बना असॉल्ट राइफल पर लगाने वाला टेलीस्कोप मिला है, जिसे देखते ही NIA, सुरक्षा बलों और पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया.

यह भी पढ़ें: एक साथ 103 सर्विस कर्मचारियों को नौकरी से निकाला, जम्मू कश्मीर में भर्ती घोटाले में बड़ा एक्शन

विज्ञापन

NIA दफ्तर का इलाका छावनी में तब्दील

चर्चा है कि यह टेलीस्कोप किसी आतंकवादी की राइफल से गिरा होगा, यानी NIA दफ्तर के आस-पास आतंकी थे. इस आशंका से NIA दफ्तर के चारों तरफ अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर दिया गया है और पूरा इलाके को खंगाला गया है. बताया जा रहा है कि टेलिस्कोप 6 साल के बच्चे के हाथ लगा था, जो उसे दूरबीन समझकर उसके साथ खेल रहा था, लेकिन मां-बाप ने उसे देखा और जवानों को बताया.

सुरक्षाबलों की बच्चे के मां-बाप से पूछताछ

बता दें कि मामला जम्मू शहर के असराराबाद इलाके का है, जहां सुरक्षाबलों ने 6 साल के बच्चे को दूरबीन से खेलते हुए देखा तो उसके मां-बाप ने बताया कि वह उसे कूड़े के ढेर से मिला था. यह दूरबीन जैसी चीज थी, जो बच्चे को अच्छी लगी और उसने रख ली. जांच करने पर पता चला कि यह टेलीस्कॉप स्नाइपर की असॉल्ट राइफल से भी जोड़ा जाने वाला चीन में बना टेलीस्कोप है और किसी आतंकी का हो सकता है.

विज्ञापन

पुलिस और SOG की टीमें कर रही हैं जांच

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि टेलीस्कोप के बरामद होने के बाद जांच करते हुए सांबा जिले से 24 साल के एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है. पुलिस और SOG की टीमें मामले की जांच कर रही हैं. प्रदेश की जनता को घबराने की जरूरत नहीं है. प्रदेश पूरी तरह सेफ है और कोने-कोने पर सुरक्षाबल तैनात हैं. अगर किसी नागरिक या टूरिस्ट को कोई संदिग्ध गतिविधि होने का पता चले तो तुरंत सुरक्षाबलों को बताएं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ