जम्मू-कश्मीर: ट्रक से टकराई केंद्रीय मंत्री किरेण रिजिजू की कार, हादसे में बाल-बाल बचे

Kiren Rijiju

Kiren Rijiju

जम्मू-कश्मीर: केंद्रीय मंत्री किरेण रिजिजू एक हादसे में बाल-बाल बचे हैं। जम्मू-कश्मीर में रामबन के पास उनकी बुलेट प्रूफ कार एक ट्रक से टकरा गई। कार डैमेज हुई लेकिन कि किसी को चोट नहीं आई। जानकारी के मुताबिक लेन बदलने की गलती के कारण ये हादसा हुआ है।

विज्ञापन

किरेण रिजिजू पूरी तरह से सुरक्षित हैं। दरअसल, हादसा रामबन जिले में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर उस समय हुआ, जब केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू का काफिला गुजर रहा था. इसी दौरान उनकी कार एक ट्रक से टकरा गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर अब वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ