जम्मू कश्मीर: जम्मू कश्मीर में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आइएसआइ और उसके द्वारा पाले गए आतंकी संगठन पुलवामा जैसा हमला दोहराने की नापाक साजिश रच रहे हैं। खुफिया सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक वीबीआइईडी (शक्तिशाली आइईडी से लैस वाहन) के जरिए जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग या किसी महत्वपूर्ण प्रतिष्ठान पर हमला कर सकते हैं। हमले को अंजाम देने का जिम्मा दक्षिण कश्मीर में सक्रिय जैश कमांडर मूसा सुलेमानी को सौंपा गया है।
लश्कर व जैश घुसपैठ के फिराक में हैं
पुंछ, उरी और कुपवाड़ा में एलओसी के पार में लश्कर व जैश के 30 आतंकी अलग-अलग गुटों में भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ के लिए मौके की फिराक में हैं। सूत्रों ने मुताबिक एलओसी के पार POK के अग्रिम सीमावर्ती इलाकों में पाकिस्तानी सेना ने पांच नए लांचिंग पैड तैयार किए हैं। इन पर 30 आतंकियों को जम्मू कश्मीर में घुसपैठ के लिए तैयार रखा गया है।
और पढ़िए – मुंबई जाने वाली 2 गो फर्स्ट फ्लाइट को सूरत डायवर्ट किया गया, तीन दिनों के लिए सभी फ्लाइटें रद्द
जम्मू से पठानकोट तक रेड अलर्ट
पठानकोट से लेकर जम्मू के रतनूचक तक रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। सुरक्षा बलों के लिए विशेष हिदायतें जारी कर दी गई हैं। वही सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आर्मी पब्लिक स्कूल में सुरक्षा कारणों से अवकाश घोषित कर दिया गया है। सुरक्षा एजेंसियों को इनपुट मिले हैं कि सैन्य वाहनों को भी निशाना बनाया जा सकता है। इस वजह से अकेले सैन्य वाहनों के मूवमेंट पर रोक लगा दी गई है। साथ ही यह भी कहा गया है कि किसी भी बाजार अथवा अन्य स्थानों पर सैन्य वाहन पार्क न किए जाएं। इन सबके मद्देनजर एहतियात बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
और पढ़िए – Karnataka Election: कलबुर्गी में प्रधानमंत्री का रोड शो, बच्चों के बीच पहुंचे मोदी; पूछा- बड़े होकर क्या बनोगे, PM बनने का मन करता…
भारत फिलहाल जी-20 की अध्यक्षता कर रहा है। जम्मू-कश्मीर में 22-23 मई के बीच जी-20 की बैठकें होनी है। सुरक्षा समेत कई मुद्दों को लेकर मंगलवार को अधिकारियों की एक हाई लेवल बैठक भी हुई थी।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
गुजरात में 'राष्ट्रीय एकता दिवस' पर पीएम मोदी ने दिलाई एकता की शपथ
14 mins agoनागपट्टिनम में मिलीं नटराज और शिवकामी की प्राचीन कांस्य मूर्तियां
1 hr agoमॉक संसद में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग पेश, खरगे ने लगाए 6 गंभीर आरोप
1 hr agoआशुतोष दीक्षित ने संभाली एयर चीफ मार्शल की कमान, अमर प्रीत सिंह हुए रिटायर
1 hr agoउमर अब्दुल्ला ने निधि राजदान के साथ रचाई शादी, इसी साल हुआ था CM का तलाक
2 hrs agoदिवाली गिफ्ट को लेकर क्या हैं इनकम टैक्स के नियम, कितना महंगा दे सकते?
2 hrs agoआंध्र में आरी के साथ क्लासरूम में घुसा सिरफिरा, 2 छात्राओं पर किया हमला
3 hrs agoबेंगलुरु में 5 स्टार होटल के स्विमिंग पूल में करंट से 2 विदेशियों की मौत
5 hrs agoअमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को समारोह
6 hrs agoकारोबारियों ने अब 'INDIA' के सहयोगियों का किया रुख, रैली टालने की अपील की
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines