मुंबई जाने वाली 2 गो फर्स्ट फ्लाइट को सूरत डायवर्ट किया गया, तीन दिनों के लिए सभी फ्लाइटें रद्द
Edited By Gyanendra Sharma

Edited By Gyanendra Sharma

नई दिल्ली: मुंबई के लिए गो फर्स्ट की दो उड़ानों को सूरत एयरपोर्ट पर डायवर्ट कर दिया गया। एक फ्लाइट श्रीनगर से और दूसरी दिल्ली से मुंबई जा रही थी जिसे मंगलवार को गुजरात के सूरत हवाई अड्डे पर डायवर्ट किया गया। जब विमान सूरत में उतरा तो उसमें सवार यात्री परेशान हो गए। सूरत एयरपोर्ट के डायरेक्टर रूपेश कुमार ने न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया कि फ्लाइट्स के डायवर्जन के पीछे की वजह साफ नहीं है।
हालांकि कुछ देर बाद दोनों फ्लाइट ने वहां से उड़ान भरी। बता दें कि गो फर्स्ट एय़रलाइंस दिवालियापन होने के कगार पर है। एयरलाइंस के सीईओ कौशिक खोना के मुताबिक गो फर्स्ट उड़ानें तीन दिनों के लिए निलंबित रहेंगी। क्योंकि कंपनी एक गंभीर फंड की कमी का सामना कर रहा है।
एयरलाइन ने सरकार को घटनाक्रम के बारे में सूचित कर दिया है और विमानन नियामक महानिदेशालय नागरिक उड्डयन (DGCA) को एक विस्तृत रिपोर्ट सौंपेगी।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: