Jammu & Kashmir accident: श्रीनगर-लेह राजमार्ग पर खाई में गिरी कार, 7 पर्यटकों की मौत
Jammu & Kashmir accident: श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक कार के गहरी खाई में गिरने से 7 पर्यटकों की मौत की खबर सामने आ रही है।
Edited By Shailendra Pandey

Edited By Shailendra Pandey

Jammu & Kashmir accident: जम्मू-कश्मीर में एक बड़े सड़क हादसे की खबर आई है, यहां के गांदरबल जिले में श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक कार के गहरी खाई में गिरने से 7 पर्यटकों की मौत की खबर सामने आ रही है। ये दर्दनाक हादसा जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित जोजिला दर्रे पर हुआ है। वहीं, हादसे के सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची सोनमर्ग पुलिस ने बचाव अभियान चलाया।
यह भी पढ़ें- किडनी रैकेट में उछला दिल्ली के अपोलो अस्पताल का नाम, स्वास्थ्य मंत्रालय ने दिया जांच का आदेश
बताया जा रहा है कि इस हादसे में मरने वाले लोग केरल के रहने वाले थे और वह जम्मू-कश्मीर में घूमने आए थे। वहीं, हादसे के वक्त गाड़ी में 8 लोग सवार थे, जिनमें से एक ड्राइवर भी था। इनमें से 7 की मौत हो गई और 1 घायल है, जिसकी हालत भी गंभीर बताई जा रही है। हादसे की जानकारी मिलते ही सोनमर्ग पुलिस ने मौके पर पहुंच कर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाया।
मिली जानकारी के मुताबिक, केरल के पर्यटक टैक्सी से सोनमर्ग की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उनका वाहन जोजिला दर्रे पर पहुंचा तो, यहां सड़क से फिसलकर गहरी खाई में जा गिरा, यहां 4 की मौत हो चुकी थी। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया था। अब इस घटना में 7 पर्यटकों की मौत की खबर सामने आई है।
वहीं, जम्मू-कश्मीर के डोडा में भी कुछ महीने पहले एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया था, जहां एक यात्रियों से भरी बस खाई में जा गिरी थी, जिसके कारण बस में सवार 36 लोगों की मौत हो गई थी और कई गंभीर रूप से घायल भी हुए थे। इस बस में करीब 55 लोग सवार थे।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: