हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

जम्मू-कश्मीर: शोपियां में आतंकियों की फायरिंग, बाल-बाल बचा शख्स

विज्ञापन
jammu kashmir shopian

जम्मू-कश्मीर: शोपियां में रविवार को आतंकियों ने एक नागरिक को निशाना बनाकर फायरिंग की। घटना शोपियां के हीरपोरा इलाके की है। सूचना मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। जम्मू और कश्मीर पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आतंकवादियों ने दक्षिण कश्मीर में शोपियां के बुरिहालन हीरपोरा इलाके के निवासी वसीम अहमद वानी पर गोलीबारी की। हालांकि, आतंकवादी अपना निशाना चूक गए और वसीम बाल-बाल बच गए। गोलियां पास में खड़ी एक कार में लगीं। घटना के संबंध में कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

बाल-बाल बच गए वसीम

पुलिस के अनुसार, शोपियां के हीरपोरा इलाके में एक आतंकी अपराध की घटना की सूचना मिली। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि आतंकवादियों ने वसीम अहमद वानी नामक एक नागरिक पर गोलीबारी की थी। हालांकि, आतंकियों का निशाना चूक गया और वह बाल-बाल बच गए। जम्मू-कश्मीर पुलिस का कहना है कि पुलिस स्टेशन हीरपोरा में कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और जांच शुरू की गई है।

विज्ञापन

और पढ़िए –  उरी सेक्टर में सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता, 8 AK-74, 12 चाइनीज पिस्टल समेत गोला-बारूद बरामद

ओवर-ग्राउंड वर्कर गिरफ्तार

दूसरी ओर, जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में रविवार को आतंकवादियों के एक ओवर-ग्राउंड वर्कर (ओजीडब्ल्यू) को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से एक पिस्तौल और कुछ गोला बारूद बरामद किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सलवा निवासी तैयब खान को मेंढर इलाके में पुलिस और सेना के संयुक्त तलाशी अभियान में गिरफ्तार किया गया। उन्होंने कहा कि मेंढर सेक्टर के सलवा और बेहरा के सामान्य क्षेत्र में अभियान शुरू किया गया था। वन क्षेत्र से आ रहे खान को रुकने के लिए कहा गया था।

विज्ञापन

और पढ़िए – आतंकियों की तलाश में जुटी राष्ट्रीय जांच एजेंसी, दिल्ली समेत 14 जगहों पर रेड

अधिकारी ने कहा कि उसने भागने की कोशिश की, लेकिन सुरक्षा बलों ने उसे पकड़ लिया। उसकी तलाशी में एक पिस्तौल और आठ राउंड बरामद हुए। उन्होंने कहा कि उसके खिलाफ मेंढर पुलिस थाने में शस्त्र अधिनियम, गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम और भारतीय दंड संहिता के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

और पढ़िए –  देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola