NIA Raids: आतंकियों की तलाश में जुटी राष्ट्रीय जांच एजेंसी, दिल्ली समेत 14 जगहों पर रेड

NIA

NIA

विज्ञापन

NIA Raids: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने शनिवार को पंजाब, जम्मू-कश्मीर और राष्ट्रीय राजधानी में 14 स्थानों पर रेड की। यह रेड खालिस्तान लिबरेशन फोर्स, बब्बर खालसा इंटरनेशनल और इंटरनेशनल जैसे प्रतिबंधित आतंकवादी संगठनों के सदस्यों की आतंकी गतिविधियों से जुड़े एक मामले में की गई।

विज्ञापन

एनआईए ने कहा कि आतंकी गतिविधियों में लिप्त मामले की जांच की जा रही है। जिसमें आतंकवादी हार्डवेयर जैसे हथियार, गोला-बारूद विस्फोटक और इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइसेस (आईईडी) की अंतरराष्ट्रीय सीमाओं पर तस्करी आदि की जांच शामिल है। यह लोग बम विस्फोट और टारगेट किलिंग की योजना बना रहे हैं।

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक एजेंसी ने संदिग्धों के परिसरों में तलाशी ली। जिसमें डिजिटल उपकरणों और आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है। बता दें केंद्रीय एजेंसी ने इस मामले में इस साल 20 अगस्त को स्वत: संज्ञान लिया था। जिसके बाद मामला दर्ज कर लगातार इस सिलिसले में छापेमारी की जा रही है। एनआईए ने कहा कि मामले में आगे की जांच जारी है। खालिस्तान लिबरेशन फोर्स, बब्बर खालसा इंटरनेशनल और इंटरनेशनल सिख यूथ फेडरेशन उन 42 संगठनों की जांच हो रही है जो गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम 1967 की पहली अनुसूची में सूचीबद्ध किया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ