Jammu kashmir AQI : पाकिस्तान के कई शहरों में प्रदूषण इस कदर बढ़ गया है कि रिकॉर्ड टूट गया है। दुनिया के सबसे टॉप प्रदूषित शहरों में पाकिस्तान के शहर शामिल है। स्कूल बंद कर दिए गए और वर्क फ्रॉम होम शुरू कर दिया गया। इसके लिए पाकिस्तान ने भारत को जिम्मेदार ठहराया है लेकिन असल में पाकिस्तान की वजह से जम्मू कश्मीर के लोगों का सांस लेना भी दूभर हो गया है।
बताया जा रहा है कि पाकिस्तान में जमकर पराली जलाई जा रही है। इसके कारण पाकिस्तान से सटे जम्मू और सांबा जिले में प्रदूषण की मात्रा अधिक है। दोनों ही क्षेत्रों में AQI 500 पार पहुंच गया है जिससे सांस लेना भी मुश्किल हो गया है। पाकिस्तान में पराली जलाये जाने के कारण ही जम्मू के कई क्षेत्रों की हवा खराब हो गई है।
पाकिस्तान के बॉर्डर से सटे क्षेत्रो में पराली जलाए जाने से कठुआ, सांबा समेत बॉर्डर वाले इलाकों में प्रदूषण खतरनाक स्तर तक पहुंच गया है। पाकिस्तान के पंजाब की राजधानी लाहौर सबसे प्रदूषित आंकी गई है। यहां प्रदूषण स्तर 700 पार कर गया है।
यह भी पढ़ें : पाकिस्तान की हवा हुई खतरनाक! NASA ने शेयर की ब्लैक स्मॉग की सैटेलाइट इमेज
जम्मू में आमतौर पर AQI 100-120 के आसपास रहता है लेकिन पिछले कुछ दिनों से यह इंडेक्स 180 तक पहुंच गया। वहीं सांबा में भी हवा जहरीली हुई है और AQI 178 रिकार्ड किया गया। वहीं भारत से सटे पाकिस्तान के सियालकोट में AQI 500 से अधिक और सांबा के साथ लगते शक्करगढ़ में AQI 600 पार कर गया।
यह भी पढ़ें : पाकिस्तान में बिगड़े हालात, 189 गुणा प्रदूषित हो चुकी हवा, स्कूल-कॉलेज बंद
जानकारों का कहना है कि पाकिस्तान में किसान बिना रोकटोक के पराली जलाते हैं। इसका असर हमारे देश के पंजाब के सटे क्षेत्रों में देखने को मिलता है। कठुआ और सांबा जिला पंजाब के साथ लगता है इसलिए यहां अधिक असर देखने को मिलता है।
लगातार बढ़ते एयर क्वॉलिटी इंडेक्स (AQI) को देखते हुए पंजाब सरकार ने लाहौर, मुल्तान जैसे स्मॉग से प्रभावित शहरों में हेल्थ इमरजेंसी लगा दी है। प्रदूषण से निपटने के लिए कई और बड़े फैसले लिए गए हैं। पंजाब(पाकिस्तान) की राजधानी लाहौर और मुल्तान में स्थिति सबसे ज्यादा गंभीर है। यहां का AQI दो बार 2,000 से ऊपर जा चुका है। लाहौर खराब AQI के मामले में लगातार दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों में बना हुआ है।
संबंधित खबरें
SC तक मार्च से पहले इंडिया ब्लॉक को बड़ा झटका, CJI ने मिलने से किया इनकार
3 hrs agoसऊदी अरब में 1 भारतीय की मौत, कई घायल, MEA ने की हूती हमलों की निंदा
4 hrs agoज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कल विपक्ष SC तक करेगा मार्च
5 hrs agoदादी के निधन पर घर जाने से इनकार? दिल्ली पुलिस के वीडियो पर दीपके का पलटवार
6 hrs agoदिल्ली में CJP के प्रदर्शन को क्यों नहीं मिली मंजूरी? DCP नेहा ने गिनाई वजह
7 hrs ago'हमने नहीं साइन किया कोई बॉन्ड...', रिहाई के बाद दीपके ने बताया अगला प्लान
8 hrs agoदिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट में पावरबैंक से उठा धुआं, मचा हड़कंप
8 hrs agoदिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन, सीपी से नेहा बोरा समेत 100 हिरासत में
9 hrs agoक्या प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? जान लें नियम
10 hrs ago'ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार...', CJP ने केंद्र पर लगाए आरोप
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines