जम्मू-कश्मीर: सेना के साथ एक संयुक्त अभियान में जम्मू-कश्मीर पुलिस ने आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (JeM) से जुड़े छह आतंकवादियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया।
कुलगाम पुलिस और 9 राष्ट्रीय राइफल्स ने भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया और जैश के छह आतंकवादी सहयोगियों को गिरफ्तार किया। बरामद हथियारों और गोला-बारूद में 4 UBGL गोले, 446 M4 राउंड, 30 AK-47 राउंड, 2 मोर्टार शेल और अन्य आपत्तिजनक सामग्री शामिल हैं।
और पढ़िए – तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मारी, 4 किमी तक घसीटा; देखें दिल
पुलिस ने कहा ‘कुलगाम जिले के मिरहमा और दमहल हांजीपोरा क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधियों को अंजाम देने के संबंध में विशिष्ट जानकारी के आधार पर, कुलगाम पुलिस और 9 राष्ट्रीय राइफल्स के एक संयुक्त अभियान में छह आतंकवादी सहयोगियों की गिरफ्तारी और भारी मात्रा में कैश बरामद किया गया। आरोपी की निशानदेही पर हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए हैं।’
और पढ़िए – बाल विवाह किया या कराया तो भेजे जाओगे जेल, हिमंत बिस्वा के ऐलान के बाद असम में 1,800 गिरफ्तार
प्रारंभिक जांच के दौरान, जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कहा कि यह सामने आया है कि आतंकवादी अभियुक्त आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से संबद्ध थे और विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से सीमा पार के आतंकी संचालकों के संपर्क में थे। पुलिस ने कहा कि गिरफ्तार किए गए आरोपी ग्रेनेड हमले, निर्दोष नागरिकों को डराने, पीआरआई सदस्यों, अल्पसंख्यक समुदायों आदि पर गोलाबारी करके कुलगाम जिले में शांतिपूर्ण माहौल को खराब करने के लिए आमादा थे।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
वाराणसी-साबरमती एक्सप्रेस के स्टॉपेज को मिली मंजूरी, जानें कहां-कहां रुकेगी
1 hr agoSIR के खिलाफ आंदोलन में शामिल होंगे निर्मला सीतारमण के पति परकला प्रभाकर
1 hr agoसौरव-आशुतोष रांका को ध्रुव राठी ने बताया 'फ्रीडम फाइटर', क्या बोले अभिजीत?
2 hrs ago'अराजकता की छूट नहीं देता तिरंगा...', CJP नेताओं को BJP का तीखा जवाब
3 hrs agoक्या है SEM कोर्ट? जहां अटकी है सौरव-रांका की रिहाई, अदालत से अलग कैसे?
6 hrs agoनई कार लेकर शोरूम से निकला ग्राहक, बाइक से टकराई बेकाबू कार; Video Viral
7 hrs agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
8 hrs ago'सीधे HC क्यों आए', हाईकोर्ट से फटकार के बाद सौरव-रांका ने वापस ली याचिका
9 hrs ago'प्रदर्शन आगजनी में बदल गया', CJP नेताओं पर कोर्ट में फ्रांस का हुआ जिक्र
9 hrs agoरेलवे में 1200 स्टेशन मास्टर पदों पर भर्तियां, जानें पूरी डिटेल
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines