खबर की मुख्य बातें:
- जगन्नाथ रथ यात्रा 2026 के लिए भारतीय रेलवे 15 जुलाई से पुरी जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए कई स्पेशल ट्रेनें चलाएगा.
- जगदलपुर-पुरी, रायगड़ा-पुरी, संबलपुर-पुरी और शालीमार-पुरी समेत कई रूटों पर स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा.
- रथ यात्रा के दौरान बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने 300 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनों के संचालन की योजना बनाई है, जिससे यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलने की उम्मीद है.
भारतीय रेलवे ने जगन्नाथ रथ यात्रा 2026 को लेकर श्रद्धालुओं के लिए बड़ा ऐलान किया है, जिससे सुनने के बाद आपको सच में अच्छा लगेगा. हर साल की तरह इस साल भी ‘पुरी’ लाखों भक्त भगवान जगन्नाथ के मंदिर दर्शन करने लिए पहुंचने वाले हैं. बढ़ती भीड़ और लोगों को बेहतर सुविधा देने के लिए रेलवे ने कदम आगे बढ़ाया है. जानकारी के मुताबिक, ईस्ट कोस्ट रेलवे (East Coast Railway) ने कई स्पेशल ट्रेनों के संचालन का फैसला लिया है, ताकि ‘पुरी’ की तरफ आने वाले यात्रियों को भारी भीड़ से मुक्ति मिले और वह आराम से दर्शन कर घर लौट सके.
यह भी पढ़ें: निजामुद्दीन, नजफगढ़, छतरपुर समेत दिल्ली के इन घनी आबादी वाले इलाकों में 15 जुलाई को घंटों
कई रूटों में दौड़ेंगी स्पेशल ट्रेनें
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, भरतीय रेलवे ने बताया कि रथ यात्रा के समय बढ़ी हुई यात्री भीड़ को ध्यान में रखते हुए कई रूट्स पर स्पेशल ट्रेनों को चलाने का इंतजाम किया गया है. इसमें जगदलपुर-पुरी, रायगड़ा-पुरी और संबलपुर-पुरी समेत कई रूट्स पर स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी. इन ट्रेनों से दक्षिणी और पश्चिमी ओडिशा के लोगों को पुरी जाने के लिए आसान और सुविधाजनक ऑप्शन मिलेगा, ताकि उनकी भक्ति यात्रा में किसी तरह की असुविधा या मुश्किल पैदा न हो.
जगदलपुर-पुरी स्पेशल ट्रेन
रथ यात्रा वके अवसर पर ट्रेन संख्या 08553 जगदलपुर-पुरी स्पेशल का संचालन 15 और 23 जुलाई 2026 को किया जाएगा. यह ट्रेन सुबह 6:00 बजे जगदलपुर से रवाना होगी और अगले दिन रात 1:40 बजे पुरी पहुंचेगी. वहीं, वापसी में यह ट्रेन 08554 संख्या के साथ पुरी-जगदलपुर स्पेशल 16 और 24 जुलाई 2026 को शाम 7:15 बजे पुरी से चलेगी और अगले दिन दोपहर 1:15 बजे जगदलपुर पहुंचेगी. यह स्पेशल ट्रेन लंबी दूरी तय करने वाले श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक विकल्प होगी और उन्हें यात्रा के दौरान बेहतर कनेक्टिविटी भी मिलेगी.
इन प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी ट्रेन
जगदलपुर-पुरी स्पेशल ट्रेन रास्ते में कई महत्वपूर्ण स्टेशनों पर रुकेगी और आपनी यात्रा इसी तरह पूरी करेगी. इस ट्रेन की रूट में कोरापुट, जयपुर, कोटपड़, रायगड़ा, गुनुपुर, पारलाखेमुंडी, पलासा और खुरदा रोड जैसे प्रमुख स्टेशन शामिल हैं. जो यात्री इन स्टेशनों से जगन्नाथ रथ यात्रा में जाना चाहते हैं, वह ट्रेन की टाइमिंग के अनुसार, टिकट बुक कर यात्रा कर सकते हैं. हालांकि इसके अलावा, रेलवे ने रायगड़ा-पुरी स्पेशल ट्रेन भी अलग-अलग तारीखों पर चलाने का फैसला लिया है. इससे दक्षिणी ओडिशा के हजारों श्रद्धालुओं को सीधे पुरी पहुंचने की सुविधा मिलेगी.
क्या रहेगा शालीमार-पुरी स्पेशल ट्रेन की टाइमिंग?
ईस्ट कोस्ट रेलवे के अनुसार, 08565/08566 शालीमार-पुरी-शालीमार रथ यात्रा स्पेशल ट्रेन का संचालन 15 और 23 जुलाई 2026 को किया जाएगा. यह ट्रेन शाम 6:00 बजे शालीमार से खुलकर ठीक अगले दिन सुबह 6:00 बजे पुरी पहुंचेगी. वहीं वापसी में यह ट्रेन 17 और 25 जुलाई को रात 12:30 बजे पुरी से चलेगी और दोपहर 1:30 बजे शालीमार पहुंचेगी. अपनी यात्रा के दौरान यह ट्रेन संतरागाछी, मेचेदा, खड़गपुर, बेलदा, दांतन, जलेश्वर, बस्ता, रुपसा, बालेश्वर और सोरो जैसे प्रमुख स्टेशनों पर ठहरेगी, ताकि अलग-अलग शहरों से आने वाले लोगों को आसान कनेक्टिविटी मिल सके.
300 स्पेशल ट्रेनों से मिलेगी श्रद्धालुओं को सुकून
रथ यात्रा 2026 के दौरान देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्ति में लीन होकर दर्शन के लिए आते है. लेकिन इसमें एक सबसे बड़ी परेशानी की वजह है कि श्रद्धालुओं को सुविधाजनक यात्रा नहीं मिल पाती है, जिस कारण उनकी यात्रा मुश्किल और परेशानी बन जाती है. ऐसे में भीड़ को कंट्रोल करने के लिए रेलवे 300 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनों के संचालन की योजना बनाई है. ऐसे में अगर आप भी इस बार जगन्नाथ रथ यात्रा के लिए जाने का प्लान बना रहे हैं, तो अपनी तारीख के हिसाब से ट्रेन में पहले ही टिकट बुक कर लें.
मुख्य निष्कर्ष:- जगन्नाथ रथ यात्रा 2026 के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे ने स्पेशल ट्रेनों की व्यवस्था की है. अगर आप भी पुरी जाने की योजना बना रहे हैं, तो अपनी यात्रा की तारीख के अनुसार समय रहते टिकट बुक कर लें और ट्रेन का रूट व टाइमिंग पहले ही जांच लें, ताकि आपकी यात्रा सुरक्षित, आरामदायक और परेशानी मुक्त रहे.
यह भी पढ़ें: लाल किला जाने वालों को बड़ा झटका! अगले महीने तक आम लोगों को नहीं मिलेगी एंट्री, जानिए
संबंधित खबरें
मार्केट एसोसिएशन ने राहुल गांधी और सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
12 mins agoसरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को राहत, उम्र सीमा में 5 साल की छूट
1 hr agoसौरव दास की बढ़ी मुश्किल! नागरिकता को लेकर HC ने जारी किया नोटिस
1 hr agoबद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, 6 लोग थे सवार
3 hrs agoसमंदर में बढ़ेगी भारत की ताकत, बनेंगे 8 नेक्स्ट-जेन स्टेल्थ युद्धपोत
4 hrs agoविपक्ष ने टाला 'जन महाअभियोग' कार्यक्रम, राहुल गांधी बोले- अब कल होगा
4 hrs ago'आपको नहीं लगता...', मनोज तिवारी के यमुना के दावे पर रिजिजू ने दिया चैलेंज
6 hrs agoअर्नब तूफान भी नहीं रोक पाया जगन्नाथ मंदिर की परंपरा, बदला गया ध्वज
6 hrs agoPM मोदी ने जारी की किसान योजना की 24वीं किस्त, ऐसे चेक करें किस्त का स्टेटस
6 hrs agoअनंत सिंह को SC से झटका, फिर जाना होगा जेल, 1 दिसंबर तक करना होगा सरेंडर
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines