निजामुद्दीन, नजफगढ़, छतरपुर समेत दिल्ली के इन घनी आबादी वाले इलाकों में 15 जुलाई को घंटों रहेगा 'पावर कट'! चेक करें अपने एरिया की टाइमिंग

राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में 15 जुलाई को घंटों पावर कट रहने वाला है. इस कटौती को लेकर बिजली कंपनी ने शटडाउन शेड्यूल भी जारी किया है.

Delhi Power Cut 15 July 2026
1 / 6

देश की राजधानी दिल्ली में बीते कई महीनों से मेंटेनेंस कार्य के कारण अलग-अलग जगहों में अलग-अलग समय पर बिजली कटौती की जा रही है. इस कटौती के पीछे बेहतर बिजली सप्लाई का कारण बताया जा रहा है. आइए इस स्टोरी में जानते हैं 15 जुलाई को दिल्ली में कहां-कहां और कब बिजली सेवाएं बंद रहेंगी.  

विज्ञापन

कौन सी बिजली कंपनी द्वारा किया जाएगा काम?

कौन सी बिजली कंपनी द्वारा किया जाएगा काम?2 / 6

दिल्ली के कई इलाकों में 15 जुलाई को तय समय के लिए बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी. बिजली वितरण कंपनी BSES बीआरपीएल (BRPL) ने रखरखाव और नेटवर्क सुधार कार्यों के चलते अलग-अलग क्षेत्रों में कुछ घंटों के लिए बिजली कटौती का शेड्यूल जारी किया है.

विज्ञापन

कहां-कहां गुल रहेगी बिजली?

कहां-कहां गुल रहेगी बिजली?3 / 6

15 जुलाई को छतरपुर, निजामुद्दीन, टैगोर गार्डन, पालम, नांगलोई, मोहन गार्डन, जनकपुरी, मुंडका और नजफगढ़ समेत कई इलाकों में बिजली आपूर्ति कुछ समय के लिए बंद रहेगी. इसके अलावा आया नगर, सुल्तानपुर, पलम गांव, राजौरी गार्डन, लाजपत नगर, हस्तसाल, पश्चिम विहार और ज्वालापुरी जैसे क्षेत्रों के कई ब्लॉक भी इस शेड्यूल में शामिल हैं. इसलिए अगर आप इन जगहों पर रहते हैं, तो पहले ही तैयारी कर लें. हमने अधिकारिक नोटिफिकेशन स्लाइड में डाल दिया है, जिसकी मदद से आप अपने एरिया का नाम चेक कर सकते हैं.

किस समय कटेगी बिजली?

किस समय कटेगी बिजली?4 / 6

बिजली कटौती अलग-अलग इलाकों में अलग समय पर की जाएगी. कुछ जगहों पर सुबह 9:00 बजे से काम शुरू होगा, जबकि कई जगह 10:00, 11:00 और 11:07 बजे से बिजली बंद रहेगी. कुछ क्षेत्रों में दोपहर 1:00 बजे तक, कुछ में 2:07 बजे तक और छतरपुर के कुछ हिस्सों में रात 11:00 बजे से 12:30 बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी. मुख्य तौर से सुबह 10 बजे से ज्यादातर इलाकों में बिजली कार्य शुरू हो जाएगा.

विज्ञापन

कटौती के वक्त कौन से कार्य होंगे?

कटौती के वक्त कौन से कार्य होंगे?5 / 6

BRPL के अनुसार, (Maintenance Shutdown Schedule for BRPL on :- 15-07-2026) यह बिजली कटौती जरूरी रखरखाव कार्यों के कारण की जा रही है. मेंटेनेंस कार्य के दौरान 11 केवी फीडर पर पेड़ों की कटाई, ट्रांसफॉर्मर और नेटवर्क अपग्रेडेशन, नई अंडरग्राउंड केबल कनेक्शन, एलटी सर्किट सुधार, आरएमयू मेंटेनेंस और एचवीडीएस ट्रांसफॉर्मर से जुड़े तकनीकी कार्य किए जाएंगे, जिससे भविष्य में बिजली आपूर्ति पहले से बेहतर और मजबूत हो सकेगी.

कटौती से पहले कर ले ये काम

कटौती से पहले कर ले ये काम6 / 6

जिन क्षेत्रों में बिजली कटौती निर्धारित की गई है, वहां रहने वाले लोग पहले से मोबाइल, लैपटॉप और अन्य जरूरी उपकरण चार्ज कर लेने की जरूरत है. पहले ही टंकी में पानी भर लें और इन्वर्टर चार्ज कर लें, ताकि अगर बिजली कार्य में देरी होती है, तो समस्या न हो. यह भी पढ़ें: Delhi Power Cut Alert: छतरपुर, अलकनंदा, निजामुद्दीन समेत दिल्ली के इन बड़े इलाकों में 14  

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन