प्रधानमंत्री के तौर पर भारत में लगातार सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड वर्तमान पीएम नरेंद्र मोदी के नाम पर है. उन्होंने जून 2026 में पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के 4398 दिनों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया था. अब पीएम मोदी जैसा ही कीर्तिमान उनकी समकक्ष और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने भी हासिल कर लिया है. जॉर्जिया मेलोनी ने 4 सितंबर को इटली की सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने का रिकॉर्ड बनाया. उनकी इस उपलब्धि पर पीएम मोदी ने भी एक्स पर पोस्ट कर बधाई दी. पीएम मोदी के मैसेज के जवाब में मेलोनी ने भी कहा कि भारत और इटली के संबंध पहले से कहीं अधिक मजबूत हैं.
पीएम मोदी ने क्या कहा?
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मेलोनी को बधाई देते हुए जॉर्जिया मेलोनी पर इटली की जनता के भरोसे को इस उपलब्धि का आधार बताया. मोदी ने कहा कि मेलोनी की दोस्ती ने भारत-इटली के रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई है. उन्होंने दोनों देशों के लोगों के समृद्ध भविष्य के लिए मिलकर काम जारी रखने की उम्मीद जताई और मेलोनी के आगे के कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं.
यह भी पढ़ें: PM Modi ने दी देसी एवोकाडो खाने की सलाह, जानिए इससे कैसे बनाते हैं टेस्टी गुआकामोले टोस्ट
पीएम मोदी के मैसेज पर क्या बोलीं मेलोनी?
इटली की पीएम मेलोनी ने पीएम मोदी के पोस्ट पर रिप्लाई करते हुए उनकी शुभकामनाओं और दोस्ती के लिए धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच संबंध पहले से कहीं अधिक मजबूत हैं. इटली की प्रधानमंत्री ने कहा कि हालिया बैठक के दौरान शुरू की गई विशेष रणनीतिक साझेदारी भारत और इटली के रिश्तों के महत्व को दर्शाती है. इसका उद्देश्य दोनों देशों की काबिलीयत को एक साथ लाकर आर्थिक विकास और नए अवसरों का रास्ता तैयार करना है.
जॉर्जिया मेलोनी ने कहा कि भारत और इटली के सामने सहयोग के असाधारण अवसर मौजूद हैं और दोनों देशों को इन संभावनाओं का पूरा लाभ उठाना चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि भारत और इटली यूरोप और एशिया के बीच संबंधों को और मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं.
यह भी पढ़ें: ‘ईरान की किसी ने मदद की तो…’, PM मोदी-पेजेश्कियान की मुलाकात से टेंशन में क्यों अमेरिका? मार्को रुबियो ने चेताया
IMEC को लेकर भी साथ आने की तैयारी
इटली की प्रधानमंत्री ने इंडिया-मिडिल ईस्ट-यूरोप इकोनॉमिक कॉरिडोर (IMEC) को भी दोनों देशों के सहयोग का महत्वपूर्ण क्षेत्र बताया. उन्होंने कहा कि भारत और इटली साथ मिलकर इस परियोजना को विकसित करने की दिशा में काम जारी रखेंगे. IMEC को एशिया, मिडिल ईस्ट और यूरोप के बीच व्यापार और कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने वाली महत्वाकांक्षी परियोजना के तौर पर देखा जाता है.
संबंधित खबरें
वाराणसी-साबरमती एक्सप्रेस के स्टॉपेज को मिली मंजूरी, कहां-कहां रुकेगी ट्रेन
5 hrs agoSIR के खिलाफ आंदोलन में शामिल होंगे निर्मला सीतारमण के पति परकला प्रभाकर
5 hrs agoसौरव-आशुतोष रांका को ध्रुव राठी ने बताया 'फ्रीडम फाइटर', क्या बोले अभिजीत?
6 hrs ago'अराजकता की छूट नहीं देता तिरंगा...', CJP नेताओं को BJP का तीखा जवाब
7 hrs agoक्या है SEM कोर्ट? जहां अटकी है सौरव-रांका की रिहाई, अदालत से अलग कैसे?
10 hrs agoनई कार लेकर शोरूम से निकला ग्राहक, बाइक से टकराई बेकाबू कार; Video Viral
11 hrs agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
12 hrs ago'सीधे HC क्यों आए', हाईकोर्ट से फटकार के बाद सौरव-रांका ने वापस ली याचिका
14 hrs ago'प्रदर्शन आगजनी में बदल गया', CJP नेताओं पर कोर्ट में फ्रांस का हुआ जिक्र
14 hrs agoरेलवे में 1200 स्टेशन मास्टर पदों पर भर्तियां, जानें पूरी डिटेल
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines