Om Pratap
Read More
---विज्ञापन---
ISRO Scientist Aashish Lamba Faces Road Rage: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के साइंटिस्ट बेंगलुरु में रोड रेज के शिकार हो गए। एक स्कूटर सवार ने साइंटिस्ट पर हमला करने की कोशिश की। पूरा मामला साइंटिस्ट के कार के डैशबोर्ड में लगे कैमरे में रिकार्ड हो गया। साइंटिस्ट ने वीडियो शेयर कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
घटना 29 अगस्त सुबह 9:03 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, साइंटिस्ट आशीष लांबा ऑफिस जा रहे थे, इसी दौरान वे रोड रेज के शिकार हुए। साइंटिस्ट ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर घटना का जिक्र किया और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
घटना बेंगलुरु के ओल्ड एयरपोर्ट रोड पर नवनिर्मित एचएएल अंडरपास के पास हुई। डैशकैम में रिकार्ड वीडियो में दिख रहा है कि बिना हेलमेट के स्कूटर सवार युवक कार के सामने रुकता है। कहा जा रहा है कि उसने अचानक कट मारा था और आशीष लांबा की कार के सामने आ गया। इससे साइंटिस्ट को अचानक ब्रेक लगाना पड़ा। इसके बाद स्कूटर सवार उतरा और साइंटिस्ट को बुरा-भला कहने लगा।
लांबा ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि आरोपी मेरी कार के पास आया और मुझसे झगड़ा करने लगा। उसने मेरी कार के बोनट पर लात भी मारी औऱ इसके बाद वहां से चला गया। कृपया आवश्यक कार्रवाई करें। उधर, बेंगलुरु सिटी पुलिस ने घटना पर संज्ञान लेते हुए आश्वासन दिया कि हमलावर के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
सोशल मीडिया पर लांबा की पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए पुलिस ने कहा कि घटना का विधिवत संज्ञान लिया गया है और संबंधित अधिकारी को सूचित कर दिया गया है। उन्होंने मामले के संबंध में संचार के लिए लांबा के संपर्क विवरण का भी अनुरोध किया।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।