---विज्ञापन---

देश

इजरायल-ईरान युद्ध से पेट्रोल-डीजल महंगा हुआ तो आम आदमी की जेब पर क्या पड़ेगा असर?

Iran Israel War Impact on India: इजरायल और ईरान के बीच जंग का सीधा असर ईंधन की सप्लाई पर पड़ेगा। ईंधन की सप्लाई प्रभावित होने से भारत की अर्थव्यवस्था प्रभावित होगी, क्योंकि ईरान ईंधन का सबसे बड़ा उत्पादक और सप्लायल है। आइए जानते हैं कि भारत में पेट्रोल-डीजल महंगा हुआ तो क्या होगा?

Iran Israel War Impact on India: इजरायल और ईरान के बीच छिड़ी जंग पूरी दुनिया के लिए टेंशन का सबब बनी हुई है। अगर हालात और खराब होते हैं तो इस जंग का सबसे ज्यादा असर भारत पर पड़ेगा। क्योंकि भारत के ईरान और इजरायल दोनों देशों से अच्छे संबंध हैं। ऐसे में अगर जंग लंबे समय तक चलती है तो भारत को ईंधन नहीं मिल पाएगा या महंगा मिलेगा, क्योंकि ईरान दुनिया के सबसे बड़े तेल उत्पादकों में से एक है। वहीं ईरान और इजरायल के साथ भारत कई चीजों का आयात-निर्यात भी करता है, जो बंद हो सकता है। ईंधन नहीं मिलने और आयात-निर्यात बंद होने से भारत को कैसे नुकसान उठाना पड़ेगा? आइए जानते हैं…

यह भी पढ़ें:Explainer: न्यूक्लियर रेडिएशन सूंघने वाला विमान कितना खतरनाक, जानें क्या हैं खासियतें और अमेरिका के पास कितने?

---विज्ञापन---

ट्रांसपोर्टेशन कॉस्ट बढ़ जाएगी

इजरायल के साथ ईरान का युद्ध लंबा चला तो ईरान ईंधन की सप्लाई दूसरे देशों को महंगे रेटों पर करेगा। क्योंकि ईरान तेल का सबसे बड़ा उत्पादक और सड़क मार्ग से ईरान से ईंधन भारत पहुंचता है तो सप्लाई करना महंगा पड़ेगा। सप्लाई महंगी होगी तो भारत में पेट्रोल-डीजल महंगा होगा। ईंधन महंगा होने से माल की ढुलाई महंगी हो जाएगी। ऐसा होने से देशभर में ट्रांसपोर्टेशन की कॉस्ट बढ़ जाएगी। बस, ऑटो, टैक्सी समेत अन्य आवाजाही के साधनों का किराया भी बढ़ सकता है।

सब्जी-किराना सामान होगा महंगा

इजरायल और ईरान के बीच युद्ध जारी रहने से भारत के साथ आयात-निर्यात महंगा होगा। ईरान और इजरायल से भारत जिन चीजों का आयात करता है, वह महंगा हो जाएगा। भारत को सप्लाई महंगे दामों पर मिलेगी तो भारत में वे चीजें महंगे दामों पर बिकेंगी। ट्रांसपोर्ट कॉस्ट बढ़ने से भी सब्जियां, फल, दाल, आटा, तेल जैसी जरूरी चीजें महंगी हो जाएंगी, क्योंकि इन चीजों को दुकानों तक पहुंचाने में खर्च ज्यादा होगा तो सप्लायर को भी ट्रांसपोर्टेशन कॉस्ट बढ़ानी होगी।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:इजरायल-ईरान युद्ध के बीच अमेरिका के परमाणु खोजी विमान ने क्यों भरी उड़ान? नॉर्थ USA के ऊपर तैनात

ऑनलाइन सर्विस पर असर

इजरायल और ईरान के बीच युद्ध लंंबा चला तो पेट्रोल डीजल महंगा होने से ट्रांसपोर्टेशन महंगा होगा। खाने-पीने की चीजें महंगी होंगी। ट्रांसपोर्टेशन और उत्पाद महंगा होने से Zomato, Swiggy, Amazon, Flipkart समेत कई कंपनियों की ऑनलाइन डिलिवरी और ई-कॉमर्स सर्विस की डिलीवरी महंगी हो सकती है। महंगाई बढ़ेगी तो लोगों की जेब पर असर पड़ेगा और वे शॉपिंग कम करेंगे। ऐसा होने से ई-कॉमर्स कंपनियों को नुकसान उठाना पड़ेगा और भारतीय अर्थव्यवस्था पर असर पड़ेगा।

---विज्ञापन---

यात्रा और पर्यटन महंगा

ईरान अगर इजरायल के खिलाफ युद्ध जारी रखेगा तो ईरान की ईंधन आपूर्ति पर असर पड़ेगा। ईरान दूसरे देशों को ईंधन की सप्लाई महंगे दामों पर करेगा। महंगा ईंधन मिलने से पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ेंगे। पेट्रोल-डीजल महंगा हुआ तो ट्रांसपोर्टेशन कॉस्ट बढ़ेगी। इससे हवाई यात्राएं, ट्रेन, बस टिकट और टूर पैकेज महंगे हो जाएंगे। टूर पैकेज महंगे होंगे तो लोग घूमने नहीं जाएंगे, इससे टूरिज्म सेक्टर पर असर पड़ेगा और भारतीय अर्थव्यवस्था प्रभावित होगी।

यह भी पढ़ें:चीन के पास 600 परमाणु हथियार, भारत-पाकिस्तान के पास कितने हैं? SIPRI की रिपोर्ट में बड़े खुलासे

---विज्ञापन---

खेतीबाड़ी की लागत बढ़ेगी

ईरान और इजरायल में छिड़ी जंग का असर एग्रीकल्चर सेक्टर पर भी पड़ेगा। क्योंकि ट्रैक्टर और ट्यूबवैल चलाने के लिए पेट्रोल-डीजल की जरूरत पड़ती है। फसल को एक से दूसरे स्थान तक ले जाने में भी पेट्रोल और डीजल की खपत होती है। इजरायल-ईरान युद्ध होने से ईंधन महंगा होगा तो खेतीबाड़ी करनी भी महंगी पड़ जाएगी। इससे एग्रीकल्चर सेक्टर पर असर पड़ेगा और भारतीय अर्थव्यवस्था पर भी असर पड़ेगा।

मैन्युफैक्चरिंग कॉस्ट बढ़ेगी

ईरान और इजरायल में छिड़ी जंग से ईंधन महंगा होगा और ट्रांसपोर्टेशन कॉस्ट बढ़ेगी। ऐसे में फैक्ट्रियों में मैन्युफैक्चरिंग कॉस्ट बढ़ जाएगी। फैक्ट्रियों के लिए कच्चा माल लाना और पक्का माल सप्लाई करना महंगा हो जाएगा। मशीनें चलाने के लिए डीजल की जरूरत पड़ेगी, जो महंगा मिलेगा तो कंपनी अपने प्रोडक्ट भी महंगे करेगी। लोगों को चीजें महंगी मिलेंगी तो उनकी जेब पर असर पड़ेगा और भारतीय अर्थव्यवस्था प्रभावित होगी।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:डोनाल्ड ट्रंप ने G7 समिट बीच में क्यों छोड़ा? बोले- ईरान का न्यूक्लियर डील साइन न करना मूर्खता है

महंगाई दर में उछाल

पेट्रोल-डीजल महंगा होने से महंगाई दर में उछाल आएगा। ईंधन महंगा होने से ट्रांसपोर्टेशन कॉस्ट बढ़ने पर उत्पाद महंंगे होंगे तो महंगाई बढ़ेगी, जिससे रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ब्याज की दरें बढ़ा सकता है, जिससे लोन महंगे हो सकते हैं। लोन महंगे होंगे तो लोग कर्ज नहीं लेंगे, जिससे देश की इकोनॉमी की सबसे ज्यादा असर पड़ेगा।

---विज्ञापन---

बचत पर असर

इजरायल और ईरान युद्ध का कुल मिलाकर सबसे बड़ा असर लोगों की जेब पर पड़ेगा। लोगों को जीवनयापन के लिए ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे तो वे बचत नहीं कर पाएंगे।

First published on: Jun 17, 2025 01:01 PM

End of Article

About the Author

News24 हिंदी

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के IMC&MT इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। पिछले 12 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के News 24 Hindi डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हैं। यहां खुशबू नेशनल, इंटरनेशनल, लाइव ब्रेकिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, एक्सप्लेनर आदि कवर करती हैं। इससे पहले खुशबू Amar Ujala और Dainik Bhaskar मीडिया हाउस के डिजिटल विंग में काम कर चुकी हैं।

Read More

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के IMC&MT इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। पिछले 12 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के News 24 Hindi डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हैं। यहां खुशबू नेशनल, इंटरनेशनल, लाइव ब्रेकिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, एक्सप्लेनर आदि कवर करती हैं। इससे पहले खुशबू Amar Ujala और Dainik Bhaskar मीडिया हाउस के डिजिटल विंग में काम कर चुकी हैं।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola