---विज्ञापन---

दुनिया

डोनाल्ड ट्रंप ने G7 समिट बीच में क्यों छोड़ा? बोले- ईरान का न्यूक्लियर डील साइन न करना मूर्खता है

G7 Summit Donald Trump News: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जी-7 समिट बीच में छोड़कर अपने देश वापस लौट गए हैं। उनके ऐसा करने के पीछे की वजह सामने आई है। वहीं चर्चा है कि अब ट्रंप ईरान के खिलाफ कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। उन्होंने अमेरिका पहुंचने से पहले सिचुएशन रूम तैयार करने का आदेश अपने अधिकारियों को दिया था।

G7 Summit Donald Trump News: कनाडा में G7 समिट चल रहा है और प्रधानमंत्री मोदी भी इसमें हिस्सा लेने के लिए कनाडा पहुंचे हुए हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी समिट में आए, लेकिन समिट बीच में ही छोड़कर चले गए हैं। इस बारे में व्हाइट हाउस वाशिंगटन की प्रेस सेक्रेटरी Karoline Leavit ने एक बयान जारी किया। उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति ट्रंप ने G7 समिट बीच में ही छोड़ दिया, क्योंकि कई महत्वपूर्ण मुद्दे ऐसे हैं, जिन पर उन्हें ध्यान देना है। इसलिए वे समिट बीच में छोड़कर अपने वतन अमेरिका वापस लौट गए हैं।

ईरान के खिलाफ ले सकते बड़ा फैसला

चर्चा है कि डोनाल्ड ट्रंप अब ईरान को लेकर कोई बड़ा फैसले ले सकते हैं, क्योंकि उन्होंने अपने देश की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (NSC) से सिचुएशन रूम तैयार करने का आदेश दिया है। फॉक्स न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, सिचुएशन रूम हाई-सिक्योरिटी कमांड सेंटर है। इस कमरे के अंदर राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मुद्दे सुलझाए जाते हैं। युद्ध, आतंकवादी हमला या वैश्विक संकट गहराने की आशंका से यह रूम तैयार किया जाता है। अगर ट्रंप ने NSC को यह रूम तैयार रहने का निर्देश दिया है तो हालात गंभीर और अब अमेरिका कोई बड़ा फैसला लेने वाला है।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

ईरान के खिलाफ अपनाया आक्रामक रवैया

बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप जितनी देर समिट में रहे, इजरायल-ईरान युद्ध पर आक्रामक रवैया अपनाए रहे। उन्होंने G7 देशों द्वारा इजरायल-ईरान युद्ध पर पेश किए प्रस्ताव पर साइन करने से इनकार कर दिया। वहीं G7 समिट से निकलने से पहले उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ट्रूथ सोशल पर एक पोस्ट लिखी। इसमें उन्होंने ईरान के लोगों को चेतावनी दी कि वे तुरंत तेहरान को खाली कर दें। ईरान युद्ध हार रहा है। हालांकि ईरान बातचीत करके युद्ध को खत्म करना चाहता है, लेकिन बातचीत पहले करनी चाहिए थी। इजरायल बहुत अच्छा काम कर रहा है। मैंने ईरान को 60 दिन का समय दिया था। 61वें दिन आपने देखा क्या हुआ। मुझे लगता था कि एक डील होगी, लेकिन ईरान का इसे न साइन करना मूर्खता है।

ईरान को उस ‘समझौते’ पर हस्ताक्षर करने चाहिए थे, जिस पर साइन करने के लिए मैंने उनसे कहा था। लोगों का मारा जाना कितने शर्म की बात है। साफ शब्दों में कहूं तो ईरान न्यूक्लियर हथियार नहीं रख सकता है। मैंने यह बार-बार कहा है! ट्रंप ने यह पोस्ट करने से पहले ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर के साथ बैठक की थी। बैठक की शुरुआत में ट्रंप ने कहा था कि ईरान के साथ परमाणु समझौता अभी भी हो सकता है, लेकिन ट्रंप ने अब ईरान का कोई भी प्रस्ताव स्वीकार करने से इनकार कर दिया है। G7 देशों के राष्ट्राध्यक्षों की ग्रुप फोटो के बाद मीडिया ने जब ट्रंप से समिट छोड़कर जाने की वजह पूछी तो उन्होंने कहा कि मुझे वापस जाना है। आप शायद वही देख रहे हैं, जो मैं देख रहा हूँ, और मुझे जितनी जल्दी हो सके वापस जाना है।

---विज्ञापन---

 

First published on: Jun 17, 2025 07:07 AM

End of Article

About the Author

News24 हिंदी

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के IMC&MT इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। पिछले 12 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के News 24 Hindi डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हैं। यहां खुशबू नेशनल, इंटरनेशनल, लाइव ब्रेकिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, एक्सप्लेनर आदि कवर करती हैं। इससे पहले खुशबू Amar Ujala और Dainik Bhaskar मीडिया हाउस के डिजिटल विंग में काम कर चुकी हैं।

Read More

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के IMC&MT इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। पिछले 12 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के News 24 Hindi डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हैं। यहां खुशबू नेशनल, इंटरनेशनल, लाइव ब्रेकिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, एक्सप्लेनर आदि कवर करती हैं। इससे पहले खुशबू Amar Ujala और Dainik Bhaskar मीडिया हाउस के डिजिटल विंग में काम कर चुकी हैं।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola