News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Nuclear Bombs SIPRI Report: पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान में घुसकर एयर स्ट्राइक की। जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान ने भारत को परमाणु हमला करने की धमकी दी। अब इजरायल और ईरान के बीच जंग चल रही है, क्योंकि इजरायल ईरान को परमाणु हथियार बनाने से रोकना चाहता है। इजरायल का दावा है कि ईरान ने परमाणु हथियार बना लिए तो पूरी दुनिया के लिए खतरा पैदा हो जाएगा।
इस बीच परमाणु हथियारों को लेकर स्टॉकहॉम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) की रिपोर्ट आ गई है। रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि परमाणु हमले की धमकी देने वाले पाकिस्तान के पास कितने परमाणु हथियार हैं और भारत उससे कितना ताकतवर है? दुनिया के वो टॉप-10 देश कौन-से हैं, जो हथियारों का आयात और निर्यात करते हैं? आइए सिपरी रिपोर्ट में हुए खुलासे जानते हैं…
📢 Nuclear risks grow as new arms race looms—new SIPRI Yearbook out now.
Read the press release 🔗 https://t.co/jZYllYtWl8#SIPRIYearbook #NuclearWeapons #ArmsControl #NuclearRisk #Disarmament #NonProliferation pic.twitter.com/Qh2Gu1rsNv— SIPRI (@SIPRIorg) June 15, 2025
---विज्ञापन---
SIPRI की रिपोर्ट के अनुसार, दुनियाभर में सबसे ज्यादा 5880 परमाणु हथियार रूस के पास हैं। दूसरे नंबर पर 5244 परमाणु हथियारों के साथ अमेरिका है। भारत के पास पाकिस्तान से ज्यादा परमाणु हथियार हैं। भारत के पास अब 180 परमाणु हथियार हैं, जबकि पाकिस्तान के पास 170 परमाणु हथियार हैं। चीन के पास भारत से 3 गुना ज्यादा 600 परमाणु हथियार हैं।
भारत ने नई ‘कैनिस्टराइज्ड’ मिसाइलें भी बनाई हैं, जो परमाणु हथियारों का इस्तेमाल करने में सक्षम हैं, जिन्हें मेटेड वॉरहेड के साथ ले जाया जा सकता है। रूस, चीन, भारत, पाकिस्तान और उत्तर कोरिया अपनी सीमाओं पर पहले से ज्यादा मॉडर्न और पॉवरफुल मिसाइलें तैनात कर चुके हैं।
यह भी पढ़ें: क्यों छिड़ी ईरान-इजरायल में जंग, क्या है वो न्यूक्लियर डील? जिसके कारण कट्टर दुश्मन बने दोनों देश
रिपोर्ट के अनुसार, 2020-24 में 162 देशों ने बड़े हथियार खरीदे। यूक्रेन, भारत, कतर, सऊदी अरब और पाकिस्तान ने सबसे ज्यादा हथियार खरीदे। कुल हथियार खरीद में इन 5 देशों की 35 प्रतिशत हिस्सेदारी थी, लेकिन चीन के हथियार आयात में पिछले 4 साल में गिरावट आई है। वहीं अमेरिका ने साल 2020 से 24 के बीच 4 साल में सबसे ज्यादा हथयार बेचे हैं। अमेरिका ने कुल 43 प्रतिशत हथियार निर्यात किए। फ्रांस दूसरा और रूस तीसरा सबसे बड़ा हथियार निर्यातक रहा।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।