हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

फिलिस्तीन के समर्थन में आए ओवैसी, इजरायली PM को बताया 'शैतान', प्रधानमंत्री मोदी से की एक खास अपील

Asaduddin Owaisi Supports Palestine: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू शैतान, अत्याचारी हैं। मैं फिलिस्तीन के साथ खड़ा हूं और खड़ा रहूंगा, जानिए ऐसा किसने कहा…

विज्ञापन
Asaduddin Owaisi

Asaduddin Owaisi Supports Palestine: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल मुस्लिमीन के प्रमुख और हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने फिलिस्तीन का समर्थन किया है। उन्होंने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को शैतान, अत्याचारी बताया। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आग्रह किया कि वे गाजा का साथ दें। गाजा के लोगों के साथ एकजुटता दिखाएं। उनकी मदद करें। ‘मैं फिलिस्तीन के साथ खड़ा हूं और खड़ा रहूंगा। गाजा के उन बहादुर जवानों को कोटि-कोटि सलाम, जो आज भी लड़ रहे हैं।

यह भी पढ़ें: ममता बनर्जी के मंत्री ने गाजा-फिलिस्तीन का किया खुला समर्थन, बोले- ‘उनकी जरूरतों को हम पूरा करेंगे’

PM नरेंद्र मोदी से गाजा की मदद करने के लिए कहा

आवैसी ने कहा कि हमारे देश के एक मुख्यमंत्री ने कहा था कि फिलिस्तीन का नाम लेने वालों पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा तो सुन लीजिए मुख्यमंत्री महोदय, मैं गर्व से फिलिस्तीन का झंडा और हमारा तिरंगा पहनता हूं। मैं फिलिस्तीन के साथ खड़ा हूं। यह बातें ओवैसी ने हैदराबाद में एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फिलिस्तीनियों के खिलाफ हो रहे अत्याचारों को रोकने की अपील भी की और कहा कि मोदी जी को उनकी मदद करनी चाहिए।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: हमास के खिलाफ लड़े रहे सैनिकों से मिलने पहुंचे पीएम बेंजामिन, कहा- क्या आप अगली स्टेज के लिए तैयार हैं?

कांग्रेस और पाक खिलाड़ी कर चुके फिलिस्तीन का समर्थन

औवेसी ने कहा कि फिलिस्तीन केवल मुसलमानों का मामला नहीं है, यह एक मानवीय मुद्दा है। बता दें कि ओवैसी से पहले कांग्रेस ने इजरायल हमलों की निंदा करते हुए फिलिस्तीन का समर्थन किया था। सोमवार को कांग्रेस वर्किंग कमेटी ने इजरायल और फिलिस्तीन के बीच तत्काल संघर्ष विराम का आह्वान किया था। कांग्रेस से पहले पाकिस्तान के खिलाफ मोहम्मद रिजवान भी गाजा और फिलिस्तीन का समर्थन कर चुके हैं। उन्होंने वर्ल्ड कप के 8वें मैच में अपनी 131 रनों की पारी गाजा का समर्पित की थी।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Israel Hamas War : इजराइल-हमास युद्ध के बीच इस्‍लामिक देशों के समूह IOC ने ‘तत्काल’ बैठक बुलाई

पाकिस्तानी खिलाड़ी ने जीत का क्रेडिट गाजा को दिया था

श्रीलंका के खिलाफ मैच में रिजवान ने चोटिल होने के बावजूद शानदार शतक ठोका था। उन्होंने अपनी जीत का क्रेडिट गाजा के लोगों को दिया था। उन्होंने ट्वीट करके कहा था कि हम श्रीलंका के खिलाफ अपनी इस जीत का क्रेडिट गाजा के भाई बहनों के देना चाहते हैं। मुझे जीत में योगदान देकर काफी खुशी हो रही है। इसका क्रेडिट पूरी टीम को भी जाता है। खास कर अब्दुल्लाह शफीक और हसन अली को, जिन्होंने जीत को काफी आसान बनाया। हैदराबाद के लोगों का इतना प्यार देखकर मैं काफी खुश हूं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: गाजा में फंसी स्कॉटलैंड के मंत्री हमजा यूसुफ की सास ने वीडियो जारी कर मांगी मदद, छलक पड़े आंसू

हमास ने हमला किया, इजरायल ने बदला लेने का अल्टीमेटम दिया

विज्ञापन

गौरतलब हे कि हमास ने 7 अक्टूबर 2023 को इजरायल पर हमला किया था। इस हमले में इजरायल के 1300 से अधिक लोग मारे गए हैं, जबकि इज़रायल ने जवाबी कार्रवाई करते हुए हवाई हमलों में गाजा में 2200 से अधिक लोग मार गिराए। इजरायल ने दावा किया है कि इजरायली सेना ने देश के अंदर लगभग 1500 हमास आतंकवादी मारे हैं। वहीं इजरायल ने अपने 1300 लोगों की मौत का बदला लेने का ऐलान करते हुए गाजा को खाली करने का अल्टीमेटम दे दिया है, जिससे एक और जंग छिड़ने के आसार हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola