तृणमूल कांग्रेस और कांग्रेस पार्टी के बीच संभावित विलय को लेकर सियासी गलियारे में एक बड़ी राजनीतिक सुगबुगाहट है. बताया जा रहा है कि सोनिया गांधी ने ममता बनर्जी को इसका ऑफर दिया था, जिस पर टीएमसी प्रमुख बनर्जी सहमत हुई हैं. यह भी बताया जा रहा है कि उन्होंने अभिषेक बनर्जी के जरिए राहुल गांधी से सामने कुछ शर्तें भी रखी हैं.
कांग्रेस के सामने रखी गईं शर्तें
रिपोर्ट के मुताबिक, ममता बनर्जी ने मांग की है कि टीएमसी के 12 मौजूदा सांसदों को राज्यसभा में बरकरार रखा जाए और उन्हें राज्यसभा में विपक्ष के नेता का पद भी दिया जाए. हालांकि, कांग्रेस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.
यह भी पढ़ें : विपक्ष में फूट का फायदा उठाने की फिराक में NDA? मानसून सत्र को लेकर ‘महा-प्लान’ बना रही मोदी सरकार
सोनिया गांधी ने क्या दिया ऑफर
रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया है कि सोनिया गांधी ने पर्सनली ममता बनर्जी को फोन किया और कांग्रेस में टीएमसी के विलय का प्रस्ताव दिया. बदले में, ममता बनर्जी को कांग्रेस पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाने का भी ऑफर दिया गया. वहीं, अभिषेक बनर्जी को पार्टी का महासचिव बनाए जाने की भी बात कही.
यह भी पढ़ें : TMC में बगावत तेज: बागियों की लिस्ट में यूसुफ पठान, सयानी घोष और शत्रुघ्न सिन्हा समेत 19 सांसदों के नाम
ममता बनर्जी ने मांगा समय
सूत्रों का कहना है कि सोनिया गांधी ने यह भी सुझाव दिया कि भाजपा की ओर से बढ़ते राजनीतिक हमलों के कारण टीएमसी को कांग्रेस में विलय कर लेना चाहिए. उन्होंने कथित तौर पर चेतावनी दी कि अन्यथा टीएमसी को आम आदमी पार्टी की तरह दबाव का सामना करना पड़ सकता है. यह भी जिक्र किया गया कि पार्टी के आंतरिक मुद्दे अभिषेक बनर्जी के लिए चीजें कठिन बना सकते हैं. ममता बनर्जी ने इस प्रस्ताव पर विचार करने के लिए सोनिया गांधी से कुछ दिनों का समय मांगा है.
यह भी पढ़ें : ममता बनर्जी दिल्ली में, पीछे से बंगाल में हो गया TMC का ‘खेला नंबर-2’! जानिए- क्या नंबर गेम में हार रहीं दीदी?
90 मिनट चली राहुल-अभिषेक की बैठक
8 और 9 जून को 10 जनपथ स्थित सोनिया गांधी के आवास पर ममता बनर्जी की उनसे दो बार मुलाकात के बाद विलय की अटकलें तेज हो गईं. बताया जा रहा है कि दोनों नेताओं की ये मुलाकात अच्छी रहीं. बाद में, राहुल गांधी और अभिषेक बनर्जी ने भी मुलाकात की. सूत्रों के मुताबिक, 10 जनपथ पर उनकी बैठक लगभग 90 मिनट तक चली.
संबंधित खबरें
ड्रॉफ्ट वोटर लिस्ट में नाम कटा, तो फॉर्म-6 भरकर दोबारा जुड़वा लें - EC
4 hrs ago'कक्षाएं बंद करें...', लद्दाख ने सोनम वांगचुक के स्कूल को भेजा नोटिस
5 hrs agoआर्मी और नेवी चीफ अब साउथ ब्लॉक के दफ्तर में क्यों नहीं बैठेंगे?
7 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
9 hrs agoप्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण, 500 km मारक क्षमता; दुश्मन के लिए बड़ी चुनौती
9 hrs agoइंजीनियरिंग कॉलेज का पानी पीने से 54 छात्र बीमार, टंकी में गिरा था मरा बंदर
10 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
10 hrs agoनेहा बोरा के वीडियो के जरिए BJP ने कांग्रेस को क्यों घेरा?
11 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
11 hrs agoनौकरी की तलाश में रूस गया युवक युद्ध क्षेत्र में फंसा
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines