TMC में बगावत तेज: बागियों की लिस्ट में यूसुफ पठान, सयानी घोष और शत्रुघ्न सिन्हा समेत 19 सांसदों के नाम
पश्चिम बंगाल में बगावत के सुर तेज हो गए हैं. तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के बागियों की कथित लिस्ट में 19 सांसदों के नाम सामने आए हैं. इनमें काकोली घोष, यूसुफ पठान, सयानी घोष और शत्रुघ्न सिन्हा जैसे चर्चित चेहरे शामिल हैं.

यूसुफ पठान का नाम चर्चा में
2 / 7पूर्व भारतीय क्रिकेटर और टीएमसी सांसद युसूफ पठान का नाम इस सूची में शामिल होने से राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है. वो बेहरामपुर सीट से राज्यसभा सांसद है. लिस्ट में जगदीश चंद्र बसुनिया का भी नाम है जो कूच बिहार से सांसद हैं. इसके अलावा खली उर रहमान (जंगीपुर), अबू ताहिर खान (मुर्शिदाबाद) का भी नाम शामिल है.
सयानी घोष भी कथित सूची में
3 / 7टीएमसी युवा नेतृत्व की प्रमुख नेता सयानी घोष का नाम भी बागी सांसदों की सूची में बताया जा रहा है, वो जादवपुर से सांसद हैं. कथित लिस्ट में सांसद पार्थ भूमिक (बैरकपुर) और बापी हलधर (मथुरापुर) का नाम भी मौजूद है.
काकोली घोष भी हैं लिस्ट में शामिल
4 / 7बरसात से टीएमसी सांसद काकोली घोष का नाम भी कथित लिस्ट में शामिल बताया जा रहा है. इसके अलावा कालीपद सोरेन (झालग्राम), जून मालिया (मेदिनीपुर) का नाम भी सूची में है.
शत्रुघ्न सिन्हा भी बागी नेताओं में शामिल?
5 / 7बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर और पश्चिम बंगाल के आसनसोल से सांसद शत्रुघ्न सिन्हा का नाम भी बागियों की कथित लिस्ट में शामिल है. वहीं, सांसद अरूप चक्रवर्ती (बांकुरा), शर्मिला सरकार (वर्धमान पूर्व) का नाम भी लिस्ट में बताया जा सा रहा है.
शताब्दी रॉय भी लिस्ट में
6 / 7पश्चिम बंगाल के बीरभूम से सांसद शताब्दी रॉय का नाम भी लिस्ट में शामिल बताया जा रहा है. इसके अलावा सांसद मिताली बाग (आरामबाग), रचना बनर्जी (हुगली) भी बागियों की सूची में शामिल हैं.
माला रॉय भी हैं बागी नेता
7 / 7कोलकाता साउथ से सांसद माला रॉय का नाम इस लिस्ट में शामिल बताया जा रहा है. सांसद दीपक अधिकारी (घाटल), असित कुमार मॉल (बोलपुर) भी बागियों की सूची में हैं. (All Photos Credit: Social Media)