हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

IRCTC का बड़ा तोहफा, सस्ता हुआ ट्रेन में मिलने वाला पानी 'रेल नीर', 15 की जगह अब कितना होगा दाम?

भारतीय रेलवे ने अपने ब्रांड “रेल नीर” की कीमतों में कमी का ऐलान किया है. अब एक लीटर पानी की बोतल ₹15 की बजाय ₹14 में और 500ml की बोतल ₹10 की बजाय ₹9 में मिलेगी. रेल मंत्रालय ने यह बदलाव जीएसटी दर में कटौती के बाद किया है ताकि यात्रियों को सीधा लाभ मिल सके. यह नई दरें 22 सितंबर 2025 से रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में लागू होंगी.

विज्ञापन
सस्ता हुआ ट्रेन में मिलने वाला पानी

भारतीय रेल में मिलने वाले पानी ‘रेल नीर’ सस्ता हुआ है. रेल मंत्रालय की तरफ से दी गई जानकारी में बताया गया कि पानी की कीमत में कमी GST की वजह से आई है. रेल मंत्रालय की तरफ से सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी देते हुए लिखा गया है कि GST कम किये जाने का सीधा लाभ उपभोक्ताओं को पहुंचाने के उद्देश्य से रेल नीर का अधिकतम बिक्री मूल्य 1 लीटर के लिए ₹15 से कम करके 14 रुपए और आधा लीटर के लिए ₹10 से कम करके ₹9 करने का निर्णय लिया गया है.

रेलवे बोर्ड ने अपने पैकेज्ड पानी ब्रांड “रेल नीर” की कीमत में 1 रुपये की कमी करने की घोषणा की और पत्र जारी किया, जिसे सभी क्षेत्रीय रेलवे और भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (IRCTC) को संबोधित किया गया था. इसमें लिखा गया है कि “पैकेज्ड पानी बोतल ‘रेल नीर’ की अधिकतम खुदरा कीमत एक लीटर की बोतल के लिए 15 रुपये से घटाकर 14 रुपये और 500 मिलीलीटर की बोतल के लिए 10 रुपये से घटाकर 9 रुपये की जा रही है।”

रेलवे स्टेशन और ट्रेन के अंदर बिकने वाले पानी की बोतल के नई कीमत 22 सितंबर से लागू होने वाली है. बताया गया कि जीएसटी में किए बदलाव का ही ये नतीजा है, इससे पाने की कीमत में कमी आई है. साथ ही अन्य सामानों की कीमत में कमी आने की संभावना है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: रेल यात्रियों की हो गई बल्ले बल्ले, नवरात्र से दिवाली तक चलेंगी ये स्पेशल ट्रेन

बता दें कि साल 2003 में रेल नीर की शुरुआत हुई थी. इसका मकदम यात्रियों को सुरक्षित और किफायती कीमत में शुद्ध पानी की बंद बोतल पहुंचाना था. इसे IRCTC द्वारा ऑपरेट किया जाता है. समय के साथ ही साथ यह ट्रेन में यात्रा का एक पहचान बन गया है. रेल नीर का पहला प्लांट नई दिल्ली के नांगलोई इलाके में लगाया गया था. जिसका मकसद नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन स्टेशनों से चलने वाली राजधानी और शताब्दी जैसी मुख्य ट्रेनों में इसे सप्लाई करना था.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola