रेल यात्रियों की हो गई बल्ले बल्ले, नवरात्र से दिवाली तक चलेंगी ये स्पेशल ट्रेन

Indian Railways Announces Special Trains for Navratri to Diwali Festive: आनंद विहार-भागलपुर के बीच स्पेशल पूजा स्पेशल ट्रेन चलाई जाएंगी। ये ट्रेन 20 सितंबर से 30 नवंबर तक रोजाना चलेगी। वहीं, 2 अक्टूबर से 6 नवंबर तक कोलकाता से लखनऊ के बीच स्पेशल ट्रेन चलेगी। दिवाली और छठ के लिए 27 सितंबर से एक नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को मऊ और उधना के बीच स्पेशल ट्रेन चलेगी।

Indian Railways, Special Trains, Navratri, Diwali, Chhath Puja

स्पेशल ट्रेन

विज्ञापन

Indian Railways Announces Special Trains for Navratri to Diwali Festive: भारतीय रेलवे ने यात्रियों को नवरात्र और दिवाली का तोहफा दिया है। रेलवे ने 26 सितंबर से नवंबर के अंत तक स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। भारतीय रेल अधिकारियों का दावा है कि दिवाली, छठ पूजा समेत फेस्टिव सीजन में करीब 6000 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाने की प्लानिंग है।

उत्तर रेलवे के प्रवक्ता के अनुसार ये स्पेशल ट्रेनें उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्यप्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल, और असम समेत देश के विभिन्न राज्यों के लिए होंगी। जिससे त्यौहारों पर घर लौट रहे लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो। स्पेशल ट्रेनों के अलावा लोगों की भीड़ का अंदाजा लगाते हुए स्टेशनों पर खास अरेंजमेंट किए जा रहे हैं।

विज्ञापन

हर राज्य के यात्रियों लिए स्पेशल प्लान

रेलवे मंत्रालय के अनुसार 26 सितंबर से 5 नवंबर के बीच जबलपुर से दानापुर के बीच स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। ये ट्रेन हर बुधवार और शुक्रवार को चलेगी। इसी तरह मुंबई सेंट्रल से काठगोदाम के बीच 1 अक्टूबर से, उघना से सूबेदारगंज के बीच 3 अक्टूबर से और बान्द्रा टर्मिनस से बदनी के बीच 6 अक्टूबर से स्पेशल ट्रेन चलाई जाएंगी।

दिवाली और छठ पर ट्रेनों में होती है ज्यादा भीड़

जानकारी के अनुसार आनंद विहार-भागलपुर के बीच स्पेशल पूजा स्पेशल ट्रेन चलाई जाएंगी। ये ट्रेन 20 सितंबर से 30 नवंबर तक रोजाना चलेगी। वहीं, 2 अक्टूबर से 6 नवंबर तक कोलकाता से लखनऊ के बीच स्पेशल ट्रेन चलेगी। दिवाली और छठ के लिए 27 सितंबर से एक नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को मऊ और उधना के बीच स्पेशल ट्रेन चलेगी। बता दें फेस्टिवल सीजन में ट्रेनों में काफी भीड़ होती है। यात्रियों की संख्या को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने कुछ डिब्बे रिजर्व में रखे हैं जिन्हें आखिरी में भीड़भाड़ वाले रूट पर चलाया जाएगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ