IRCTC Pay Later Service: अगर आप यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, लेकिन टिकट बुकिंग करने के लिए आपके पास पूरे पैसे नहीं हैं, तो चिंता करने की जरूरत नहीं हैं। बिना पैसों के भी आपका टिकट बुक हो जाएगा। भारतीय रेलवे ने ‘बुक नाउ, पे लेटर’ नाम से एक सर्विस शुरू की है। यह बिल्कुल वैसा ही है जैसा ही खाना या सामान ऑर्डर करने के लिए कंपनियां पे लेटर का ऑप्शन देती हैं। यानी यात्री बुकिंग के कुछ दिनों के बाद अपनी पेमेंट कर सकते हैं। यात्रियों को यह सुविधा केवल ऑनलाइन बुकिंग करने पर ही मिलेगी।
बुक नाउ, पे लेटर सर्विस
भारतीय रेल में अगर आप सफर करते हैं, तो आपको रेलवे की सुविधाओं के बारे में पता होना चाहिए। रेलवे टिकट बुक करने के लिए कई ऑप्शन देता है। लेकिन क्या आप रेलवे की बुक नाउ, पे लेटर सर्विस के बारे में जानते हैं? अगर नहीं जानते तो जान लीजिए। रेलवे यह सर्विस उन लोगों को देता है, जिन लोगों के पास टिकट भी बुक के लिए पैसे नहीं है। IRCTC की बुक नाउ, पे लेटर सर्विस में रिजर्वेशन किया जा सकता है, जिसकी पेमेंट बाद में करने का ऑप्शन मिलता है।
ये भी पढ़ें: समुद्री बीच, 5 शहर, 4 राज्य…भारत की सबसे लंबी बस यात्रा, 36 घंटे में मरूस्थल से पहुंचेंगे IT हब
कैसे करें टिकट बुक?
बिना पेमेंट के टिकट बुकिंग की प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन रहेगी। जिसमें कुछ जरूरी नियमों का पालन करना होगा। Pay Later की सर्विस लेने के लिए IRCTC की वेबसाइट के पेमेंट पेज पर ‘ePaylater’ का दिखेगा। टिकट बुक करने के लिए ‘ePaylater’ सेलेक्ट करने के बाद आपको पेमेंट लिंक के साथ एक ईमेल और मैसेज मिल जाएगा। जिसमें 14 दिनों के अंदर पेमेंट किया जा सकेगा। इसके अलावा नियमों में साफ तौर पर लिखा गया है कि अगर 14 दिनों के भीतर पेमेंट नहीं करने पर एक्स्ट्रा चार्ज या फिर टिकट कैंसिल किया जा सकता है।
सामान्य टिकट बुक करने का तरीका
सामान्य टिकट बुक करने के लिए सबसे पहले IRCTC के ऐप या साइट पर जाकर लॉगिंन करें। जहां पर बुक नाउ का ऑप्शन दिखेगा। उसपर क्लिक करने के बाद नया पेज खुलेगा, जहां आपको कुछ जानकारी और कैप्चा कोड भरना होगा। इसके बाद पेमेंट का पेज खुलकर सामने आएगा, जिसमें क्रेडिट, डेबिट, भीम ऐप और नेट बैंकिंग का ऑप्शन दिखेगा, जिसमें पेमेंट करके टिकट बुक की जा सकती है।
ये भी पढ़ें: हवाई जहाज सीधी लाइन में क्यों नहीं उड़ते? जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट
संबंधित खबरें
तमिलनाडु की थेनी जेल से फरार 17 में से 13 कैदी पकड़े, 9 जेलकर्मी सस्पेंड
47 mins ago'दुनिया की बराबरी नहीं, अब भारत को करना है लीड', युवाओं को PM मोदी का संदेश
55 mins ago'किताब सामने आने पर तमाशा होना तय', सोनिया गांधी ने किया बड़ा खुलासा
1 hr agoपंजाब, यूपी समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव से पहले EC का बड़ा कदम
2 hrs agoचक्रवात 'अर्नब' का खतरा! रेलवे ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी
2 hrs agoSC ने केंद्र को लगाई फटकार, दवाओं की ज्यादा कीमत पर उठाए सवाल
3 hrs agoकर्नाटक SIR की फाइनल लिस्ट जारी, 1.88 लाख वोटर्स के कटे नाम
4 hrs agoक्या है संसद सत्र का सत्रावसान, स्थगन से कितना अलग? कब तक रह सकता स्थगित
5 hrs ago'किसी न्यूज चैनल से...', राहुल के खिलाफ याचिका पर CJI ने वकील को फटकारा
5 hrs agoचक्रवाती तूफान अर्नब से बढ़ी चिंता, 28-29 तारीख को यहां बंद रहेंगे स्कूल!
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines