---विज्ञापन---

देश angle-right

हवाई जहाज सीधी लाइन में क्यों नहीं उड़ते? जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट

Airplanes Curving Route Science: हवाई जहाज कभी सीधी लाइन में नहीं उड़ते, बल्कि घुमावदार रास्तों पर उड़ते हुए सफर करते हैं। इसके पीछे एक नहीं कई कारण हैं। आइए जानते हैं कि हवाई जहाजों के वक्री सफर का क्या कारण है?

---विज्ञापन---

Why Airplanes Not Fly in Straight Line: आसमान में हवाई जहाज उड़ते देखना हर किसी को अच्छा लगता है। रात में रंगबिरंगी रोशनियों के साथ उड़ते जहाज मनमोहक लगते हैं। हर रोज लाखों लोग हवाई सफर भी करते हैं, लेकिन धरती पर रहने वाले कुछ लोग जिन्हें हवाई सफर करने का मौका नहीं मिलता, उनके मन में हवाई जहाजों और हवाई सफर को लेकर कई सवाल उठते हैं।

इन्हीं में से एक सवाल है कि हवाई जहाज सीधी लाइन में क्यों नहीं उड़ते? वे हमेशा वर्क बनाते हुए घुमावदार सफर क्यों करते हैं। जैसे एक कर्वबॉल होती है, उसी शेप में हवाई सफर होता है, लेकिन यहां एक सवाल और यह है कि क्या 2 देशों के बीच की दूरी सीधी लाइन में नहीं होती? आखिर क्या है इसके पीछे का भूगोल और भौतिक विज्ञान?

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:DA Hike पर नया अपडेट! क्या महंगाई भत्ता बेसिक सैलरी में जुड़ेगा, जानिए क्यों छिड़ी चर्चा?

धरती का गोलाकार होना घुमावदार सफर का कारण

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हवाई जहाजों के घुमावदार आकार में उड़ने का मुख्य कारण धरती की गोलाई है। धरती समतल नहीं है, बल्कि एक गोलाकार ग्रह है। इसलिए इसकी सतह पर 2 बिंदुओं के बीच की सबसे छोटी दूरी एक सीधी रेखा नहीं है, बल्कि यह एक प्रकार की चाप है, जिसे ग्रेट सर्कल कहा जाता है। भूमध्य रेखा के विपरीत, जहां धरती सबसे चौड़ी है, वहां दोनों ध्रुवों के पास उड़ान भरने का विकल्प चुनने से दूरियां कम हो जाती हैं।

---विज्ञापन---

यह ग्रेट सर्कल (पृथ्वी की छोटी परिधि के चारों ओर खींचा गया) ग्लोब को 2 बराबर हिस्सों में विभाजित करता है और 2 जगहों के बीच सबसे छोटे रास्ते का प्रतीक बनता है। उदाहरण के लिए, उत्तरी अमेरिका से यूरोप की ओर उड़ान भरते समय ग्रेट सर्कल अटलांटिक महासागर को सीधी रेखा में पार करने की बजाय ग्रीनलैंड और उत्तरी अटलांटिक के ऊपर से गुजरता है। हालांकि यह घुमावदार रास्ता सपाट नक्शे पर लंबा लग सकता है, लेकिन यह वास्तव में सफर करने का सबसे अच्छा तरीका है।

यह भी पढ़ें:OMG! मंडप में लूडो खेल रहा दूल्हा, वायरल तस्वीर देख यूजर्स ने लिए मजे

---विज्ञापन---

हवाई जहाज के वक्र बनाते हुए उड़ने के अन्य कारण

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हवाई जहाज की फ्यूल कैपेसिटी, मौसम की परिस्थितियों, हवा की स्पीड भी हवाई जहाजों के घुमावदार सफर का कारण बनते हैं। ग्रेट सर्कल के रास्तों पर उड़ान भरने के लिए हवाई जहाज़ कम ईंधन का इस्तेमाल करते हैं, क्योंकि सफर की दूरी कम हो जाती है। हवा के पैटर्न, जेट स्ट्रीम और मौसमी अशांति भी हवाई जहाज के रास्ते को प्रभावित करते हैं। प्रतिबंधित हवाई क्षेत्रों से बचने के लिए भी हवाई जहाज अकसर अधिक घुमावदार रास्ता अपना लेते हैं।

यह भी पढ़ें:16.5 करोड़ साल…डायनासोर, कीड़े-मकौड़े और मछलियां? वैज्ञानिकों ने तलाशा तीनों का चौंकाने वाला कनेक्शन

---विज्ञापन---

First published on: Dec 02, 2024 10:57 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं एमफिल कोर्स किया है। 13 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हूं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के माल‍िकाना हक वाले News 24 हिंदी डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हूं। चीफ सब एडिटर की भूमिका निभाते हुए यहां की कोर टीम का हिस्सा हूं। नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम, फीचर आदि टॉपिक कवर करती हूं। घूमने, खाने और शॉपिंग की शौकीन खुशबू को नए ट्रेंड, नई जगह और ऐडवेंचर की तलाश रहती है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola