समुद्री बीच, 5 शहर, 4 राज्य...भारत की सबसे लंबी बस यात्रा, 36 घंटे में मरूस्थल से पहुंचेंगे IT हब

Inter state bus routes in India: राजस्थान के जोधपुर शहर से कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु की दूरी 2 हजार किलोमीटर से अधिक है। ऐसे में अगर आप बस में यात्रा करने के शौकीन है तो आपको जोधपुर से बेंगलुरु तक बस में सफर जरूर करना चाहिए।

Longest Bus Route in India

Longest Bus Route in India

Jodhpur to Bengaluru Bus Route: भारत में कई लोग लंबी यात्रा करना पसंद करते हैं। लोग एक राज्य से दूसरे राज्य में सड़कों के जरिए ट्रैवल करना पसंद करते हैं। भारत में बस से यात्रा करना काफी रोमांचकारी होता है। रेलवे के बाद बस ही परिवहन का ऐसा साधन है जो देश के हर कोने में उपलब्ध है। भारत में सरकारी और निजी बस सेवाओं को परिवहन व्यवस्था की रीढ़ माना जाता है।

विज्ञापन

ऐसे में आम भारतीय कभी न कभी अपने जीवन में बस में यात्रा करता होगा। क्या आप जानते हैं भारत की सबसे लंबी बस यात्रा कौनसी है? बता दें कि भारत की सबसे लंबी बस यात्रा जोधपुर से बेंगलुरु तक है। जिन्हें एक से अधिक राज्यों मे घूमना हो, उन्हें इस बस मार्ग का उपयोग करना चाहिए। यह यात्रा बहुत लंबी है। ऐसे में आपको शारीरिक और मानसिक रूप से भी खुद को तैयार रखना चाहिए। ये बस 2 हजार किलोमीटर से अधिक की दूरी तय करती है।

विज्ञापन

4 राज्यों से होकर गुजरेगी बस

जोधपुर से बेंगलुरु की यात्रा 36 घंटों में पूरी होती है। इस दौरान बस 4 राज्यों और कई शहरों से होकर गुजरती है। बता दें कि बस राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात और कर्नाटक को कवर करती है। यात्रा के दौरान आप गांवों, शहरों, कस्बों से होकर गुजरेंगे। साथ ही प्राकृतिक नजारे भी आपको देखने को मिलेंगे। इस दौरान बस कुछ समय के लिए समुद्र तट के किनारे से होकर गुजरती है। बस नासिक, पुणे, वडोदरा, सूरत, अहमदाबाद जैसे शहरों से भी गुजरती है।

विज्ञापन

लेह से दिल्ली की बस यात्रा भी काफी लंबी

इस बस यात्रा के अलावा लेह से दिल्ली की बस यात्रा भी सबसे लंबी बस यात्राओं में से एक है। यह बस 1076 किलोमीटर की दूरी तय करती है। इस यात्रा का आनंद लेने के लिए आप आसानी से हिमाचल प्रदेश सरकार की रोडवेज बस में सफर कर सकते हैं। इस दौरान आप हिमालय के पहाड़ों बर्फ से ढकी चोटियों को काफी नजदीक से देख सकेंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ