Cockroach in IRCTC Food: देश की फास्टेस्ट ट्रेनों में शुमार वंदे भारत का क्रेज लोगों पर आज भी बरकरार है। वंदे भारत में सफर करना कई लोगों का सपना है। तेज रफ्तार के अलावा वंदे भारत ट्रेन अत्याधुनिक सुविधाओं से भी लेस है। जाहिर है इस ट्रेन में सफर करने वाले ज्यादातर यात्री खाने का स्वाद चखना नहीं भूलते हैं। लेकिन अगर उसी खाने में कॉक्रोच निकल आए तो सवाल उठना स्वाभाविक है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है भोपाल से आगरा जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस में, जहां दाल में कॉक्रोच देखकर सभी के होश उड़ गए हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर
खाने में मिले कॉक्रोच की तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। ऐसे में कई लोग रेलवे की लापरवाही पर खरी-खोटी सुना रहे हैं। खाने में निकले कॉक्रोच की ये फोटो एक सोशल मीडिया यूजर ने पोस्ट की है। साथ ही यूजर ने IRCTC और रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव को भी टैग किया है। यूजर ने दाल में तैरते कॉक्रोच की फोटो शेयर करते हुए लिखा 18 जून 2024 को मेरे आंटी और अंकल वंदे भारत ट्रेन में बैठकर भोपाल से आगरा के लिए रवाना हुए थे। उन्हें IRCTC के द्वारा दिए गए खाने में कॉक्रोच मिला है। कृप्या इस पर सख्त कार्रवाई करते हुए विक्रेता के खिलाफ कड़े कदम उठाए जाएं। साथ ही रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ये सुनिश्चित करें कि ऐसा दोबारा नहीं होगा।
IRCTC ने मांगी माफी
ये तस्वीर जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो IRCTC ने भी इस पर अपनी सफाई पेश की है। पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए IRCTC ने लिखा कि सफर के दौरान आपके खराब अनुभव के लिए हम माफी मांगते हैं। मामले पर गंभीरता से जांच की जाएगी और दोषियों को दंडित किया जाएगा।
पैक्ड फूड पर उठे सवाल
हालांकि पैकेट वाले खाने में इस तरह की चीजें मिलने कोई नहीं बात नहीं है। इससे पहले भी मुंबई में आइसक्रीम ऑर्डर करने पर उसमें इंसान की कटी हुई उंगली निकली थी। वहीं गुजरात में एक चिप्स के पैकेट में सड़ा हुआ मेंढ़क मिला था। वहीं वंदे भारत ट्रेन के खाने में कॉक्रोच मिलने से हर तरफ हड़कंप मच गया है।
यह भी पढ़ें- साल का सबसे लंबा दिन, योग दिवस ही नहीं, इस वजह से भी खास है आज का दिन
संबंधित खबरें
दिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
4 hrs ago'अपराधियों जैसा बर्ताव हुआ...', रिहाई के बाद ममता बनर्जी ने सुनाई आपबीती
5 hrs agoमणिपुर के कुकी-नगा समूहों में फिर भड़की हिंसा, फूंक दिए कई घर, 5 की मौत
6 hrs agoप्रदर्शनकारियों की हिरासत को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती, कल होगी सुनवाई
6 hrs agoसवाल पूछना ही आपकी असली ताकत, राहुल गांधी ने छात्रों को दिया सफलता का मंत्र
6 hrs ago'CEC के इस्तीफे तक जारी रहेगा प्रदर्शन...', CJP ने किया बड़ा ऐलान
7 hrs agoइंटरनेट बंद..., CJP प्रोटेस्ट ने कैसे बढ़ाई ट्रेन पैसेंजर्स की टेंशन?
7 hrs agoरात 10 बजे तक बंद रहेंगे दिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशन, बढ़ाई गई समयसीमा
8 hrs ago'धांधली हुई तो सबूत दो', 124 पूर्व IAS-IFS अफसरों ने SIR को ठहराया सही
8 hrs agoकौन हैं 'अंग्रेज' ज्यां द्रेज? पुलिस भी नहीं रोक पाई जंतर-मंतर जाने से
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines