साल का सबसे लंबा द‍िन, योग दिवस ही नहीं, इस वजह से भी खास है आज का दिन

21 June Longest Day of the Year: 21 जून को खास क्या है? आज का दिन योग दिवस के रूप मनाया जाता है। मगर क्या आप जानते हैं 21 जून साल का सबसे लंबा दिन भी होता है। आज का दिन 12 की बजाए 14 घंटे का है। आइए जानते हैं क्या है इसकी वजह?

21 June

21 June Longest Day of the Year: साल का सबसे बड़ा दिन कौन सा है? इस सवाल का जवाब कई लोग 25 दिसंबर बताते हैं। लेकिन अगर आपसे पूछा जाए कि साल का सबसे लंबा दिन कौन सा है? तो आपको जानकर हैरानी होगी आज यानी 21 जून को ही सबसे लंबे दिन के रूप में जाना जाता है। आमतौर पर 12 घंटे का दिन और 12 घंटे की रात होती है। मगर आज का दिन 14 घंटे का होगा और रात महज 10 घंटे की। तो आइए जानते हैं कि आखिर इसके पीछे की वजह क्या है?

विज्ञापन

कर्क रेखा पर पहुंचा सूरज

बता दें कि 21 जून के दिन सूरज उत्तरी गोलार्ध में ट्रॉपिक ऑफ कैंसर (कर्क रेखा) के ऊपर मौजूद रहता है।  गुजरात से शुरू होकर मध्य प्रदेश के रास्ते मिजोरम तक जाने वाली ये कर्क रेखा देश को दो बराबर हिस्सों में विभाजित करती है। जिसका मतलब है कि आज के दिन सूर्य देश के बीचो-बीच मौजूद है। यही वजह है कि पृथ्वी पर मिलने वाली सूर्य ऊर्जा आज 30 प्रतिशत बढ़ जाती है।

विज्ञापन

दिन और रात का रहस्य

हम सब बचपन से पढ़ते आए हैं कि पृथ्वी सूरज के चक्कर लगाती है। सूरज का 1 चक्कर पूरा करने में पृथ्वी को 365 दिन लगते हैं। इसके अलावा पृथ्वी खुद भी गोल घूमती है। पृथ्वी के 1 बार गोल घूमने पर दिन पूरा होता है। इस दौरान पृथ्वी का आधा हिस्सा सूरज के सामने होता है, जहां दिन रहता है और पीछे छिपे हुए आधे हिस्से पर रात हो जाती है।

विज्ञापन

क्यों बड़ा है आज का दिन?

मार्च से सितबंर के बीच सूरज पृथ्वी के उत्तरी गोलार्ध में रहता है, जिससे भारत समेत कई देशों में गर्मी अधिक होती है। वहीं अक्टूबर से फरवरी के बीच में सूरज दक्षिणी गोलार्ध में रहता है, जिससे उत्तर में सर्दी का मौसम देखने को मिलता है। आज के दिन सूरज उत्तरी गोलार्ध के बीच में स्थित कर्क रेखा पर है। जहां से सूर्य की किरणें सीधे भारत पर पड़ती हैं। ऐसे में सूर्योदय जल्दी और सूर्यास्त देर से होता है। दिल्ली समेत उत्तर भारत में आज सूर्योदय 05:23 मिनट पर हुआ और सूर्यास्त 07:22 पर होगा।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Study IQ (@studyiq.education)

विज्ञापन

कल से छोटा होने लगेगा दिन

आपने अक्सर सुना होगा कि सर्दियों में दिन छोटा होता है और रात लंबी। इसकी शुरुआत 21 जून के बाद से ही होती है। दरअसल कर्क रेखा पर पहुंचने के बाद सूर्य दक्षिण दिशा की तरफ फिर से प्रस्थान करने लगता है और उत्तरी गोलार्ध में दिन धीरे-धीरे छोटा होने लगता है। कल से दिन छोटा होने लगेगा। जहां आज का दिन 13 घंटे 58 मिनट और 14 सेकेंड का है तो कल का दिन 13 घंटे 58 मिनट और 11 सेकेंड का होगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ