IRCTC का जबरदस्त फीचर... जो देगा ट्रेन में मनपसंद सीट! जानें इस्तेमाल का तरीका

IRCTC Ticket Booking: भारतीय रेलवे यात्रा को आसान बनाने के लिए कई नई सुविधाएं लेकर आता है। IRCTC में टिकट बुकिंग के लिए AskDisha 2.0 फीचर है, जिसमें बोलकर टिकट बुक किया जा सकता है। जानिए इसका क्या प्रोसेस रहेगा।

IRCTC Ticket Booking
विज्ञापन

IRCTC Ticket Booking: भारत में हर रोज करोड़ों लोग ट्रेन से सफर करते हैं। इन यात्रियों के लिए IRCTC ने टिकट बुकिंग की प्रक्रिया को आसान बना दिया है। इसके लिए IRCTC ने एक फीचर (IRCTC New AI feature) लॉन्च किया है। इसका नाम वर्चुअल वॉयस असिस्टेंट AskDisha 2.0 है। यह एक AI-पावर्ड सर्विस है, जिसकी मदद से अब आप बिना टाइप किए या लंबी लाइनों में लगे हुए केवल बोलकर ही टिकट बुक कर सकते हैं। इसके अलावा इस चैटबॉट में यात्री ऑनलाइन खाना ऑर्डर, ट्रेन का स्टेटस चेक और टूर पैकेज भी देख सकते हैं। जानिए इस टूल का इस्तेमाल कैसे करना है?

क्या है IRCTC का फीचर?

AskDisha 2.0 IRCTC द्वारा बनाया गया एक AI असिस्टेंट है। यह वॉयस, टेक्स्ट या वॉयस मैसेज सुनकर काम कर सकता है। जिससे बोलकर ही ट्रेन टिकट बुक हो जाता है। यानी आप जहां से जहां तक ​​चाहें, बोलकर ट्रेन टिकट बुक कर सकते हैं। इसके लिए सिर्फ एक OTP की जरूरत होगी। इसका इस्तेमाल एंड-टू-एंड टिकट बुकिंग, कैंसिलेशन, पीएनआर स्टेटस, रिफंड ट्रैकिंग के लिए किया जा सकता है।

Advertisment

कैसे बुक होगा टिकट?

टिकट बुक करने के लिए सबसे पहले IRCTC की वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर जाएं। जहां पर आपको AskDisha का ऑप्शन दिख जाएगा। इसके अलावा IRCTC के एक्स अकाउंट या वॉट्सऐप के जरिए भी AskDisha से जुड़ा जा सकता है। इस टूल में जाने के बाद सबसे पहले हैलो या टिकट बुक जैसे शब्द बोलें। यह सुनकर AskDisha को समझ आ जाएगा कि आपको टिकट से जुड़ी जानकारी चाहिए।

IRCTC Ticket Booking

विज्ञापन

इसके बाद चैटबॉट आपसे बुकिंग की जानकारी मांगेगा। जिसमें पूछा जाएगा कि आप किस स्टेशन अपनी ट्रेन लेंगे और कहां तक की टिकट बुक करनी है। यात्रा की तारीख और आप किस क्लास में यात्रा करना चाहते हैं, स्लीपर, 3AC, 2AC, फर्स्ट क्लास पूरी जानकारी आपसे मांगी जाएगी।

सभी जानकारी आप स्पष्ट शब्दों में दे दें। इसके बाद मिली जानकारी के आधार पर ही चैटबॉट आपको ट्रेनों की लिस्ट दिखाएगा, इतना ही नहीं यह आपको उन ट्रेनों के समय और सीटों की जानकारी भी देगा। यहां पर आप अपनी पसंद की ट्रेन, क्लास और सीट चुन सकते हैं। ट्रेन और सीट का चयन करने के बाद चैटबॉट जानकारी को जांचेगा, जिसके बाद टिकट बुक करने के लिए भुगतान का ऑप्शन बताया जाएगा।

विज्ञापन

IRCTC Ticket Booking

जिसमें आपके सामने पेमेंट करने के लिए UPI, क्रेडिट-डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग जैसे कई ऑप्शन खुलकर आ जाएंगे। जिसमें से आप जिससे भी पेमेंट करना चाहते हैं, वह ऑप्शन चुन लें और पेमेंट कर दें। इसके बाद आपको बुकिंग कन्फर्मेशन और पीएनआर नंबर मिल जाएगा।

विज्ञापन

IRCTC Ticket Booking

टिकट बुकिंग प्रक्रिया होने के बाद ही आपको आपकी ईमेल आईडी या मोबाइल नंबर पर ई-टिकट भेज दिया जाएगा। जिसे आप ट्रेन में यात्रा करते समय TTE (ट्रैवलिंग टिकट एग्जामिनर) को दिखाकर अपनी यात्रा कर सकते हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ेंदेश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ