हर महीने 3000 रुपये देने वाली स्कीम क्या? जानें पीएम श्रम योगी मानधन योजना के पात्र कौन?

Pradhan Mantri Shram Yogi Maandhan Yojana: भारत सरकार ने श्रमिकों के लिए एक खास योजना लॉन्च की है। जिसके तहत हर कोई पेंशन लेने का हकदार बन सकता है। इसमें हर महीने 3 हजार रुपये तक की पेंशन ले सकते हैं।

Pradhan Mantri Shram Yogi Maandhan Yojana

Pradhan Mantri Shram Yogi Maandhan Yojana: आर्थिक तैर पर कमजोर लोगों के लिए भारत सरकार कई योजनाएं चला रही है। इसी कड़ी में पीएम श्रम योगी मानधन योजना भी लॉन्च की गई है, जिसके तहत पेंशन दी जाएगी। यह स्वैच्छिक और अंशदायी पेंशन योजना (Voluntary and Contributory Pension Scheme) है। इस योजना में 18 से 40 साल तक के लोग हिस्सा ले सकते हैं। जिनको एक समय के बाद 3 हजार रुपये तक की पेंशन मिलेगी। जानिए इसका लाभ लेने के लिए क्या जरूरी चीजें हैं? कौन लोग इस योजना के लिए पात्र होंगे?

क्या है PM-SYM योजना?

इस योजना में 18 से 40 साल तक के लोग अप्लाई कर सकते हैं। कोई असंगठित कर्मचारी (Unorganized Worker) इस योजना का सदस्य बनता है और 60 साल की उम्र तक पैसे जमा करता है, तो उसे 3000 रुपये तक की मासिक पेंशन का लाभ मिलेगा। वहीं, उसकी मृत्यु के बाद, पति या पत्नी को पेंशन का 50 फीसदी मिलेगा। इसके अलावा, इस योजना में नामांकन की सुविधा भी मिल जाएगी। लाभार्थी योजना के तहत किसी का भी नाम जुड़वा सकता है।

किन लोगों को मिलेगा फायदा?

इस योजना में शामिल होने वाले रेहड़ी-पटरी वाले, सिर पर बोझा ढोने वाले, मोची, कूड़ा बीनने वाले, घरेलू कामगार, धोबी, रिक्शा चालक, ग्रामीण भूमिहीन मजदूर, कृषि कामगार, निर्माण कामगार, बीड़ी कामगार, हथकरघा कामगार, चमड़ा कामगार लोग होंगे। इन लोगों की मासिक आय 15,000 रुपये होनी चाहिए। इसके अलावा, वो कर्मचारी जो NPS, ESIP और EPFO में शामिल नहीं हैं वह भी इस योजना में शामिल रहेंगे। 18 साल की उम्र से 55 रुपये जमा करने से शुरुआत की जा सकती है।

Pradhan Mantri Shram Yogi Maandhan Yojana

किन डॉक्यूमेंटेस की जरूरत

योजना का लाभ लेने के लिए लाभार्थी को आधार कार्ड, बैंक पासबुक और स्व-प्रमाणित फॉर्म देना होगा। जिसमें ऑटो-डेबिट सुविधा के लिए सहमति फॉर्म भी लिया जाएगा। पैसे जमा करने के लिए ऑटो-डेबिट के जरिए हर महीने किस्त कट जाया करेगी। हालांकि, इसमें तिमाही, छमाही और सालाना योगदान का भी प्रावधान दिया जाएगा। पहली किस्त कॉमन सर्विस सेंटर पर नकद जमा करनी होगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ