हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

कौन हैं IPS सचिन शर्मा? CJP चीफ अभिजीत दीपके ने लगाए गंभीर आरोप, दो लड़कियों की जिंदगी बर्बाद करने का दावा

शुक्रवार, 4 सितंबर को सौरव दास और आशुतोष रांका की अगुवाई में बड़ी संख्या में CJP सपोटर्स संसद मार्ग थाने के बाहर जुटे. प्रदर्शनकारियों ने इन्फ्लुएंसर स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. इस दौरान आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के प्रमुख और सांसद चंद्रशेखर आजाद भी प्रदर्शनकारियों के साथ नजर आए.

विज्ञापन
CJP सपोटर्स संसद मार्ग थाने के बाहर जुटे. (Photo: X)

स्वतंत्र भारद्वाज की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के समर्थकों ने संसद मार्ग थाने के बाहर जमकर प्रदर्शन किया. हालांकि पुलिस ने निशू आजाद के पिता का सिर फोड़ने के आरोप पर स्वतंत्र भारद्वाज को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन प्रदर्शन के बीच सीजेपी ने दिल्ली पुलिस के सीनियर अधिकारी सचिन शर्मा पर भी गंभीर आरोप लगाए. CJP चीफ अभिजीत दीपके ने नई दिल्ली के DCP और IPS अधिकारी सचिन शर्मा पर गंभीर आरोप लगाते हुए सवाल उठाया है कि निशू के पिता के साथ हुई मारपीट के मामले में आरोपी के खिलाफ अब तक कड़ी कार्रवाई क्यों नहीं हुई.

अभिजीत दीपके ने IPS सचिन शर्मा पर क्या आरोप लगाए?

गौरतलब है कि शुक्रवार, 4 सितंबर को सौरव दास और आशुतोष रांका की अगुवाई में बड़ी संख्या में CJP सपोटर्स संसद मार्ग थाने के बाहर जुटे. प्रदर्शनकारियों ने इन्फ्लुएंसर स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. इस दौरान आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के प्रमुख और सांसद चंद्रशेखर आजाद भी प्रदर्शनकारियों के साथ नजर आए. इस बीच अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कई पोस्ट के जरिए DCP सचिन शर्मा को निशाने पर लिया. उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस की कार्रवाई में कथित लापरवाही के कारण दो युवा लड़कियों की जिंदगी बर्बाद हो गई.

यह भी पढ़ें: कौन है स्वतंत्र भारद्वाज? निशु आजाद के पिता का सिर फोड़ने का दावा करने पर गिरफ्तार

विज्ञापन

अभिजीत दीपके ने अपने एक दूसरे पोस्ट में आरोप लगाया कि सचिन शर्मा आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रहे हैं. दीपके ने यह दावा भी किया कि निशू आजाद के पिता पर कथित हमला होने के बाद उनकी बेटी ने पुलिस से दोषियों की गिरफ्तारी की गुहार लगाई थी, लेकिन दो महीने बाद भी आरोपी खुले घूम रहे हैं. उन्होंने DCP पर आरोपी को कथित तौर पर संरक्षण देने के आरोप लगाए.

यह भी पढ़ें: ‘मैं फिर मारूंगा, अगर…’, निशु आजाद के पिता का सिर फोड़ने वाला स्वतंत्र भारद्वाज बेखौफ, पुलिस ने दर्ज की FIR

विज्ञापन

कौन हैं IPS सचिन शर्मा?

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सचिन शर्मा भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के अधिकारी हैं और फिलहाल नई दिल्ली जिले के DCP के तौर पर तैनात हैं. हाल के दिनों में जंतर-मंतर और नई दिल्ली इलाके में हुए CJP के प्रदर्शनों के दौरान कानून-व्यवस्था संभालने को लेकर उनका नाम चर्चा में रहा है. प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच तनाव के कारण भी वह राजनीतिक विवाद का हिस्सा बने हैं.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola