---विज्ञापन---

देश angle-right

G20 Dinner Party: राष्ट्रपति की डिनर पार्टी में आएंगे I.N.D.I.A वाले! दो पूर्व पीएम को भी भेजा न्योता

Invitation to G20 Dinner Party: जी20 समिट के दौरान राष्ट्रपति के रात्रिभोज न्योते को लेकर देशभर में राजनीतिक तूफान आ गया है, क्योंकि इस कार्यक्रम के निमंत्रण में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ‘प्रेसिडंट ऑफ इंडिया के बजाय ‘भारत के राष्ट्रपति’ लिखा था। इस पर विपक्षी दलों ने कड़ी आलोचना की है। विपक्षियों ने इसे देश […]

---विज्ञापन---

Invitation to G20 Dinner Party: जी20 समिट के दौरान राष्ट्रपति के रात्रिभोज न्योते को लेकर देशभर में राजनीतिक तूफान आ गया है, क्योंकि इस कार्यक्रम के निमंत्रण में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ‘प्रेसिडंट ऑफ इंडिया के बजाय ‘भारत के राष्ट्रपति’ लिखा था। इस पर विपक्षी दलों ने कड़ी आलोचना की है। विपक्षियों ने इसे देश का नाम बदलकर भारत करने का प्रयास बताया है।

क्या पूर्व पीएम भी होंगे शामिल?

इसी बीच ये भी सामने आया है कि राष्ट्रपति की डिनर पार्टी में कौन-कौन नेता शामिल होगा। बताया गया है कि केंद्र सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और एचडी देवेगौड़ा को भी निमंत्रण दिया है। हालांकि न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, देवेगौड़ा ने स्वास्थ्य कारणों से भोज में शामिल ने होने की बात कही है। पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की ओर से अभी पुष्टि नहीं हुई है। उधर, करीब 500 कारोबारी घरानों के प्रमुखों के भी इस पार्टी में शामिल होने की उम्मीद है। एक रिपोर्ट में कहा गया है कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे शामिल नहीं होंगे, क्योंकि उन्हें न्योता नहीं भेजा गया है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ेंः G20 के भव्य आयोजन के लिए दिल्ली तैयार , जानें कितने हजार करोड़ खर्च होने का है अनुमान

शनिवार को रवाना होंगे नीतीश कुमार!

एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि रात्रिभोज में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के भी शामिल होने की उम्मीद है। सूत्रों के अनुसार, जद (एस) प्रमुख शनिवार सुबह 10.45 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे। संभावना है कि नीतीश कुमार इस कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात कर सकते हैं। ये मुलाकात जुलाई 2022 के बाद पहली बार होगी।

---विज्ञापन---

ममता बनर्जी ने भरी हामी

इससे पहले पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने पुष्टि की थी कि वह राष्ट्रपति द्वारा रात्रिभोज के लिए शनिवार को दिल्ली जाएंगी। यह खबर ममता द्वारा केंद्र सरकार पर हमला करने और ‘अचानक ‘भारत’ शब्द का उपयोग करने की आलोचना के एक दिन बाद आई है। जी20 रात्रिभोज में शामिल होने के तृणमूल प्रमुख के फैसले का भाजपा ने स्वागत किया है।

यह भी पढ़ेंः G20 Summit से पहले सोशल मीडिया पर बवाल मचा रहा एक पोस्ट, मोदी से है कनेक्शन; भिड़े भाजपा-कांग्रेस नेता

---विज्ञापन---

शाही तौर पर सजा भारत मंडपम

बता दें कि 9-10 सितंबर को होने वाले जी20 शिखर सम्मेलन अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा और यूरोपीय संघ समेत विभिन्न देशों के शीर्ष नेताओं की मेजबानी करने के लिए दिल्ली तैयार है। शिखर सम्मेलन भारत मंडपम, प्रगति मैदान में आयोजित किया जाएगा, जिसे विदेशी प्रतिनिधियों के स्वागत के लिए शाही तरीके से सजाया गया है।

भारतीय संगीत से दिखेगी भव्यता

शनिवार को होने वाला राष्ट्रपति का G20 रात्रिभोज शंख के आकार में डिजाइन किए गए 300 मिलियन डॉलर के बिल्कुल नए स्थान पर आयोजित किया जाएगा, जिसमें देश की ओर से प्रचारित अनाज, बाजरा पर विशेष जोर देने के साथ भारतीय व्यंजन शामिल होंगे। कार्यक्रम को और ज्यादा भव्य रूप देने के लिए शास्त्रीय और समकालीन संगीत की विभिन्न शैलियों पर आधारित तीन घंटे का संगीत कार्यक्रम भी होगा।

---विज्ञापन---

700 शेफ और 400 डिश

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में विदेशी राष्ट्रध्यक्षों और मेहमानों के लिए डिनर के खास इंतजाम किए गए हैं। यहां करीब 700 शेफ और स्टाफ को मेहमानों की खातिरदारी के लिए लगाया है। डिनर के लिए करीब 400 डिश तैयार होंगे, जो परोसे जाएंगे।

---विज्ञापन---

देश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-

First published on: Sep 08, 2023 12:31 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola