International Yoga Day Live Updates: पीएम मोदी बोले- जो जोड़े, वो योग है... 180 से अधिक देशों का साथ आना ऐतिहासिक

international yoga day 2023, yoga day 2023, pm modi, modi in usa
विज्ञापन

International Yoga Day: आज पूरी दुनिया में योग दिवस की धूम है। वैश्विक स्तर पर आम से लेकर खास तक ने आज सुबह योगाभ्यास किया। प्रधानमंत्री मोदी इस बार न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के वैश्विक उत्सव का नेतृत्व करेंगे। वे भारतीय समयानुसार शाम करीब 5:30 बजे योग कार्यक्रम में भाग लेंगे।

इस वर्ष योग दिवस की थीम है- ‘योग फॉर वसुधैव कुटुम्बकम’ यानी ‘एक विश्व-एक परिवार’ के रूप में सभी के कल्याण के लिए योग। यह योग की भावना को व्यक्त करता है, जो सभी को एकजुट करता है और साथ लेकर चलता है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सभी लेटेस्ट अपडेट के लिए hindi.news24online.com के साथ बने रहें।

विज्ञापन

International Yoga Day Live Updates…

  • महाराष्ट्र: सीएम एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 9वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मुंबई में योग किया।

  • मध्य प्रदेश: उपराष्ट्रपति, जगदीप धनखड़ और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 9वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जबलपुर में योग किया।

और पढ़िए –PM Modi meet Elon Musk: एलन मस्क से अमेरिका में मिले पीएम मोदी, क्या भारत में बनेगी टेस्ला की कार?

विज्ञापन
  • भारतीय सेना के जवानों ने 9वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सिक्किम में योग किया।

  • ओडिशा: केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि आज बालासोर में लोगों के साथ 9वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह में भाग लिया, मैं सभी को धन्यवाद देना चाहता हूं।

और पढ़िए –Today Headlines, 21 June 2023: आज पूरी दुनिया में योग दिवस, पीएम मोदी अमेरिकी संसद को करेंगे संबोधित

विज्ञापन

  • जेपी नड्डा ने कहा कि आज पीएम मोदी न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र के मुख्यालय में योग दिवस मनाएंगे। वह वहां से पूरी दुनिया को एक संदेश देंगे, यह हमारे लिए गर्व और धन्य क्षण है। भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा ने #9वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गुरुग्राम के ताऊ देवी लाल स्टेडियम में योग किया।

विज्ञापन
  • केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने 9वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पुणे में सावित्रीबाई फुले विश्वविद्यालय में योग किया।

  • केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी नागपुर में योग करते नजर आए।
  • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 9वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर गोरखपुर में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि योग हमारी विरासत का हिस्सा है और हमें इस पर गर्व होना चाहिए।
  • केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि योग शरीर, मन और आत्मा को एकाग्र करने का माध्यम है, जो न केवल शरीर को बल्कि मस्तिष्क को भी स्वस्थ बनाता है। यह भारत द्वारा दुनिया को दी गई एक अमूल्य धरोहर है, जो नरेंद्र मोदी ने पूरी दुनिया तक ले जाने का काम किया है। मोदीजी के प्रयासों से आज ‘योग’ पूरी दुनिया के लोगों की जीवनशैली बन गया है।

Image

विज्ञापन
  • केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने नौवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर नोएडा में योग किया।
  • केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने 9वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मुंबई में योग किया।
  • मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जबलपुर में कहा कि हमारा देश ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया अब योग के प्रति दीवानी है।
  • दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि उनके लिए योग दिवस वह दिन होगा जब शहर में फिर से मुफ्त योग कक्षाएं शुरू की जाएंगी।

Image

  • रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने केरल के कोच्चि में INS विक्रांत पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में भाग लिया।
  • योग गुरु बाबा रामदेव ने उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी के साथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर हरिद्वार में योग किया।

पीएम मोदी बोले- योग बना ग्लोबल मूवमेंट

पीएम मोदी ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर अमेरिका से एक वीडियो संदेश में कहा कि दुनिया भर में करोड़ों लोग ‘वसुधैव कुटुम्बकम (विश्व एक परिवार है)’ की थीम के साथ योग कर रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा, “हमारे ऋषियों और संतों ने योग को परिभाषित किया है और कहा है कि ‘युज्यते अने इति योग’ का अर्थ है जो जोड़ता है वह योग है, इसलिए योग का यह प्रसार इस विचार का विस्तार है कि पूरी दुनिया एक परिवार के रूप में शामिल है। पीएम ने कहा कि हमने हमेशा उन परंपराओं को पोषित किया है जो एकजुट करती हैं, विविधता का जश्न मनाती हैं।

विज्ञापन

बता दें कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस हर साल 21 जून को मनाया जाता है। यह योग के अभ्यास के विभिन्न लाभों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए एक वैश्विक मंच के रूप में कार्य करता है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने का विचार पहली बार सितंबर 2014 में संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) में अपने भाषण के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से प्रस्तावित किया गया था।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ