Today Headlines, 21 June 2023: आज पूरी दुनिया में योग दिवस, पीएम मोदी अमेरिकी संसद को करेंगे संबोधित

Wrold Yoga Day 2023, PM Modi, US Parliament, international yoga day 2023, yoga day 2023, pm modi, modi in usa

PM Narendra Modi

विज्ञापन

Today Headlines, 21 June 2023: भारत समेत पूरी दुनिया 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाएगी। पीएम मोदी अमेरिका में योग करेंगे। दिल्ली में 26 जगहों पर योग दिवस मनाया जाएगा। फिलहाल आज इन खबरों पर देश-दुनिया की नजरें रहेंगी…

आज की बड़ी खबरें

  • पीएम मोदी अमेरिका के दौरे पर हैं। बुधवार को संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में योग सत्र को लीड करेंगे।
  • रक्षामंत्री राजनाथ सिंह बुधवार को स्वदेशी विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत पर योग करेंगे।
  • तमिलनाडु के गिरफ्तार मंत्री सेंथिल बालाजी की याचिका पर बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हो सकती है। उन्हें 13 जून को ईडी ने गिरफ्तार किया था।
  • यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ बुधवार को बलिया के दौरे पर रहेंगे।
  • बिहार में ध्वस्त भागलपुर पुल मामले पर पटना हाईकोर्ट में सुनवाई होगी।

 यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में NIA ने महिला समेत दो नक्सलियों को पकड़ा, 4 साल से चल रहे थे फरार

विज्ञापन

आज का इतिहास

योग का पहला अंतरराष्ट्रीय दिवस 2015 में मनाया गया था। तब से हर साल 21 जून को योग दिवस मनाया जाता है।पीएम मोदी की अपील पर संयुक्त राष्ट्र ने योग दिवस घोषित किया था। ‘योग’ शब्द संस्कृत से निकला है और इसका अर्थ है जुड़ना या एकजुट होना, जो शरीर और चेतना के मिलन का प्रतीक है।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की स्थापना के लिए UNGA प्रस्ताव का मसौदा भारत द्वारा प्रस्तावित किया गया था और रिकॉर्ड 175 सदस्य देशों द्वारा इसका समर्थन किया गया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ