PM Modi meet Elon Musk: एलन मस्क से अमेरिका में मिले पीएम मोदी, क्या भारत में बनेगी टेस्ला की कार?
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

PM Modi meet Elon Musk: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका की ऐतिहासिक चार दिवसीय राजकीय यात्रा पर हैं। इसी बीच (PM Modi US Visit Updates) पीएम मोदी की मुलाकात टेस्ला के CEO एलन मस्क से हुई। मुलाकात को लेकर पीएम मोदी ने ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि आज एलन मस्क से शानदार मुलाकात हुई। हमने ऊर्जा से लेकर आध्यात्मिकता तक के मुद्दों पर बातचीत की।
टेस्ला के मुख्य कार्यकारी एलन मस्क ने भी मुलाकात की जानकारी देते हुए कहा कि मैं अगले साल भारत आने का प्लान बना रहा हूं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने मुझे भारत आने का न्यौता दिया है। मुझे विश्वास है कि टेस्ला भारत में होगी।
Great meeting you today @elonmusk! We had multifaceted conversations on issues ranging from energy to spirituality. https://t.co/r0mzwNbTyN pic.twitter.com/IVwOy5SlMV
— Narendra Modi (@narendramodi) June 21, 2023
मस्क ने कहा कि मैं पीएम मोदी को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं और उम्मीद है कि हम भविष्य में कुछ घोषणा करने में सक्षम होंगे। मस्क ने पीएम मोदी के साथ अपनी मुलाकात के बारे में कहा कि वो वास्तव में भारत की परवाह करते हैं। वो हमें भारत में महत्वपूर्ण निवेश करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं, जो कि हम करना चाहते हैं।
खुद को पीएम मोदी का फैन बताते हुए मस्क ने ये भी कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने कई साल पहले कैलिफोर्निया में टेस्ला फैक्ट्री का दौरा किया था। बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी ने 2015 में कैलिफोर्निया के फ्रीमोंट में टेस्ला मोटर्स की फैक्ट्री में पहुंचे थे और इस दौरान उनकी मुलाकात एलन मस्क से हुई थी।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: