PM मोदी के 'योग' से नीतीश-नायडू गायब! क्‍या NDA के सहयोग‍ियों ने बनाई योग द‍िवस से दूरी

International Yoga Day 2024: इंटरनेशनल योगा डे पर आज पीएम मोदी ने श्रीनगर में योग किया। हालांकि बारिश के कारण वे तय कार्यक्रम के अनुसार 7 हजार लोगों के साथ योग नहीं कर सके। इस बीच एनडीए के सहयोगी नीतीश-नायडू को हर कोई तलाश रहा है।

International Yoga Day 2024 PM Modi Nitish Kumar N Chandrababu Naidu

NDA के सहयोगियों ने नहीं किया योग!

International Yoga Day 2024: आज 10वां योग दिवस है। इस अवसर पर आज पीएम मोदी ने श्रीनगर में योग किया। बारिश के कारण पीएम मोदी डल झील के किनारे 7 हजार लोगों के साथ योग नहीं कर सके। इसके बाद प्रशासन ने कार्यक्रम का वेन्यू बदलकर इसे एक हाॅल में शिफ्ट कर दिया। इसके बाद पीएम मोदी ने 50 लोगों के साथ योग किया। योग को लेकर आज सभी राज्यों के सीएम ने भी इसमें हिस्सा लिया था। विशेष तौर से बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री इस कार्यक्रम में शामिल हुए।

वहीं केंद्र की एनडीए सरकार में सहयोगी जेडीयू और टीडीपी इस पूरे कार्यक्रम से गायब रही। बिहार में सीएम नीतीश कुमार योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए। बिहार में जेडीयू की सहयोगी बीजेपी के दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा योग दिवस पर आयोजित मुख्य कार्यक्रम में शामिल हुए। सम्राट चौधरी ने योग दिवस पर पटना स्थित पाटलिपुत्र काॅप्लेक्स में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर योगाभ्यास किया।

वहीं एनडीए की दूसरी सबसे बड़ी सहयोगी टीडीपी के प्रमुख और आंध्रप्रदेश के सीएम एन चंद्रबाबू नायडू भी योग दिवस पर योग करते नजर नहीं आए। ना ही उन्होंने सोशल मीडिया पर योग डे जुड़ा कोई ट्वीट किया। कुल मिलाकर एनडीए के दोनों बड़े पार्टनर इस योग डे पर नदारद दिखे।

एकनाथ शिंदे दिखे लेकिन अजित पवार रहे नदारद

ऐसे में यह सवाल उठ रहे हैं कि एनडीए के दोनों सहयोगी कहां है? नायडू और नीतीश 2 राज्यों के मुख्यमंत्री हैं। ऐसे में दोनों ही राज्यों में आयोजित किए जाने वाले सरकारी कार्यक्रमों में नीतीश-नायडू को उपस्थित रहना था। लेकिन सरकारी कार्यक्रम तो दूर की बात है दोनों ही राज्यों के सीएम किसी भी कार्यक्रम में नजर नहीं आए। ऐसे में अब यह सवाल उठ रहे हैं कि आखिर क्यों नीतीश-नायडू ने योग दिवस पर योग नहीं किया।

इन दोनों के अलावा महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में सीएम एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया। दोनों नेताओं ने हजारों लोगों की मौजूदगी में योगा किया। हालांकि एनसीपी प्रमुख और डिप्टी सीएम अजित पवार इस कार्यक्रम से नदारद दिखे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ