---विज्ञापन---

देश angle-right

International Yoga Day 2024: PM मोदी का योग दिवस पर खास संबोधन, यहां सुनें लाइव

Yoga Day Live Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में डल डील के किनारे 10वां योग दिवस मनाया। राज्यस्तरीय समारोह में करीब 7 हजार लोगों ने उनके साथ योगा किया।

---विज्ञापन---

International Yoga Day 2024 Live Updates: आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस है। भारत समेत पूरी दुनिया में 170 से ज्यादा देशों में आज 10वां योग दिवस मनाया जा रहा है। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी आज जम्मू कश्मीर के श्रीनगर जिले में डल झील के किनारे योग किया, लेकिन खुले में नहीं, बल्कि बारिश के कारण शेर-ए-कश्मीर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन केंद्र (SKICC) में राज्यस्तरीय योग दिवस समारोह आयोजित किया गया।

इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ करीब 7 हजार लोगों ने योगासन किए। साल 2015 से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी योग दिवस मनाते आ रहे हैं। उन्होंने दिल्ली, चंडीगढ़, देहरादून, रांची, लखनऊ, मैसूर में योग दिवस मनाया। वे न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र संघ के मुख्यालय में भी योग दिवस मना चुके हैं। आज देशभर में योग दिवस मनाने से जुड़े पल-पल के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News24 के साथ…

---विज्ञापन---

 

बारिश के कारण बदली योग दिवस समारोह की जगह

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के योग दिवस समारोह में बारिश ने बाधा डाली। उन्हें श्रीनगर में डल झील के किनारे योग करना था, लेकिन बारिश के कारण वे खुले में योगासन नहीं कर पाए। ऐसे में अब जम्मू कश्मीर का राज्य स्तरीय योग दिवस समारोह शेर-ए-कश्मीर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन केंद्र (SKICC) के हॉल रूम में चल रहा है।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

INS तेग पर नौसैनिकों का योगाभ्यास

आज 10वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके पर नौसेना के जवान योगासन करते दिखे। नौसेना कर्मियों ने INS तेग पर योगाभ्यास करके देश-दुनिया को संदेश दिया कि चाहे जहां भी हैं, योग करके खुद को स्वस्थ रख सकते हैं।

 

---विज्ञापन---

लद्दाख में पैंगोंग झील के किनारे बच्चों-जवानों के योगासन

आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर लद्दाख में पैंगोंग झील के किनारे बच्चों और ITBP के जवानों ने योगासन किए।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

ITBP के जवानों का योग दिवस

ITBP के जवानों ने भी आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया। जवान 15 हजार फीट की ऊंचाई पर मुगुथांग सेक्टर में योगासन करते दिखे। यह एरिया भारत चीन बॉर्डर पर सिक्किम में हैं।

 

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

योगी आदित्यनाथ का संदेश- करिए योग, रहिए निरोग

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ में राजभवन में योग दिवस मनाया। राज्यस्तरीय समारोह में उन्होंने गवर्नर आनंदीबेन पटेल, अपने विधायकों, मंत्रियों के साथ योग किया। इस मौके पर उन्होंने देश को 10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की बधाई दी और कहा कि यह अवसर हमें देश के प्रधानमंत्री मोदी ने दिया है, जिनके प्रयास से और जिनके विजन का परिणाम है कि आज दुनिया के करीब 170 देश अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मना रहे हैं।

 

---विज्ञापन---

बाबा रामदेव ने हरिद्वार में मनाया योग दिवस

आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बाबा रामदेव योगा करते दिखे। उन्होंने उत्तराखंड के हरिद्वार में योग दिवस मनाया। इस दौरान उनके साथ आचार्य बालकृष्ण भी नजर आए। उन्होंने बच्चों और लोगों के साथ मिलकर योग किया और उन्हें योगासन क्रियाएं सिखाईं। उन्होंने योगासन करके देशवासियों को योग को जीवन का हिस्सा बनाने और योग करके स्वस्थ रहने का संदेश दिया।

---विज्ञापन---
First published on: Jun 21, 2024 06:46 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं एमफिल कोर्स किया है। 13 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हूं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के माल‍िकाना हक वाले News 24 हिंदी डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हूं। चीफ सब एडिटर की भूमिका निभाते हुए यहां की कोर टीम का हिस्सा हूं। नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम, फीचर आदि टॉपिक कवर करती हूं। घूमने, खाने और शॉपिंग की शौकीन खुशबू को नए ट्रेंड, नई जगह और ऐडवेंचर की तलाश रहती है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola