---विज्ञापन---

देश angle-right

बीच समुद्र में पाकिस्तानी शख्स की भारतीय सेना ने बचाई जान, तीन घंटे किया ऑपरेशन और फिर…

भारतीय नौसेना के युद्धपोत INS त्रिकंद ने ओमान तट के पास एक पाकिस्तानी मछुआरे की जान बचाई। घायल शख्स को सर्जरी और मेडिकल सहायता देकर समय पर राहत पहुंचाई गई।

---विज्ञापन---

पाकिस्तान भले ही भारत को अपना दुश्मन नंबर एक मानता हो और बार-बार घुसपैठ और हमलों के जरिए अपने नापाक मंसूबों को अंजाम देने की कोशिश करता हो, लेकिन भारत की तीनों सेनाएं हर बार उसके मंसूबों पर पानी फेर देती हैं। इसके बावजूद भारत समय-समय पर पाकिस्तान और उसके नागरिकों की मदद करता रहा है।

अब एक बार फिर भारतीय सेना ने इंसानियत की मिसाल पेश की है। बीच समुद्र में भारतीय नौसेना के जवानों ने एक पाकिस्तानी नागरिक की जान बचाई है। ताजा मामला ओमान तट के पास का है, जहां भारतीय नौसेना के युद्धपोत INS त्रिकंद ने मछली पकड़ने वाली एक पाकिस्तानी नाव के घायल चालक दल के सदस्य को तुरंत चिकित्सीय सहायता प्रदान की।

---विज्ञापन---

हाथ में लगी थी चोट, नाजुक थी स्थिति

नौसेना कमांडर विवेक मड़वाल ने न्यूज 24 को एक्सक्लूसिव जानकारी देते हुए बताया कि INS त्रिकंद को ईरानी डाउ “अल ओमेडी” से आपातकालीन कॉल प्राप्त हुआ, जो ओमान तट से लगभग 350 समुद्री मील दूर था। जांच में पता चला कि नाव के एक चालक दल सदस्य के हाथ में गंभीर चोट लगी थी और उसकी स्थिति बेहद नाज़ुक थी।

---विज्ञापन---

‘तीन घंटे चला ऑपरेशन’

उसे दूसरे डाउ “FV अब्दुल रहमान हंजिया” में भेज दिया गया था, जो ईरान जा रहा था लेकिन हालात गंभीर होते देख INS त्रिकंद ने अपनी दिशा बदली और घायल व्यक्ति को चिकित्सा सहायता दी। जहाज के चिकित्सा अधिकारी और MARCOS कमांडो की टीम ने घायल व्यक्ति को एनेस्थीसिया देकर तीन घंटे तक सर्जरी की और अत्यधिक खून बहने को रोका। समय पर इलाज मिलने के कारण उसकी उंगलियां और जान बच सकी।

यह भी पढ़ें : कितना एडवांस हैं बी-2 स्टील्थ बॉम्बर, जिसे अमेरिका ने हिंद महासागर में किया तैनात

---विज्ञापन---

इसके बाद INS त्रिकंद ने मछली पकड़ने वाली नाव को एंटीबायोटिक्स और अन्य चिकित्सा सामग्री भी उपलब्ध कराई। पाकिस्तानी नाव के पूरे चालक दल ने भारतीय नौसेना का आभार व्यक्त किया।

First published on: Apr 06, 2025 09:43 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola