'नीली टाइलें, मोतियों-सीपियों से नक्काशी, कांच-संगमरमर से बना'; रोम में मिला 2300 साल पुराना बैंक्वेट हॉल

2300 Year Old Banquet Hall: रोम में 5 साल की खुदाई के बाद एक ऐसी बिल्डिंग सामने आई, जो करीब 2300 साल पुरानी बताई जा रही है। जानिए इसके बारे में सब कुछ…

2300 Year Old Banquet Hall

2300 Year Old Banquet Hall

विज्ञापन

2300 Year Old Banquet Hall Discovery: आज भी धरती के नीचे कई ऐसी चीजें और राज दफन हैं, जिनके बारे में कोई नहीं जानता, लेकिन खुदाई में वे सामने आ जाती हैं। ऐसी ही एक चीज धरती के नीचे मिली है, जो करीब 2300 साल पुरानी बताई जा रही है। यह आज भी अपने उसी रूप में है, जिसमें वह 2300 साल पहले होगी। यह एक बैंक्वेट हॉल है, जो रोम में 5 साल की खुदाई के बाद मिला है। इतिहास में रुचि रखने वालों के लिए यह जानना काफी दिलचस्प होगा कि पिछले हफ्ते रोम में पैलेटाइन हिल के किनारे पुरातत्वविदों ने इस खजाने को तलाश और इसकी सफाई करके इसे दुनिया के सामने पेश किया।

विज्ञापन

पैलेटाइन हिल में रहते थे रईस उच्च वर्गीय लोग

पुरातत्वविदों के अनुसार, यह बैंक्वेट हॉल पहली या दूसरी शताब्दी ईसा पूर्व बना होगा। जो चमचमाती नीली टाइलों और संगमरमर के पत्थर के बनाया गया है। ईसा पूर्व दूसरी शताब्दी के उत्तरार्ध और पहली शताब्दी के आखिर में 3 चरणों में बना यह बैंक्वेट हॉल एक आलीशान घर है। इटली के संस्कृति मंत्री गेनारो सांगिउलिआनो ने जानकारी देते हुए बताया कि इस हॉल में सीपियों, संगमरमर और कांच के टुकड़ों से मोज़ेक बना है। इसका मालिक एक अमीर व्यक्ति था, जो उस समय शायद पैलेटाइन हिल का सीनेटर था। वहीं पैलेटाइन हिल में रोम के सबसे शक्तिशाली और धनी लोगों के घर हुआ करते थे।

रोम के पतन के बाद पैलेटाइन की हुई उपेक्षा

इतिहासकारों के अनुसार, सम्राट ऑगस्टस भी पैलेटाइन हिल में ही रहते थे। 2018 से इस एरिया की खुदाई चल रही थी। रोम के पतन के बाद, पैलेटाइन हिल उपेक्षा का शिकार हुआ और धीरे-धीरे यह बर्बाद हो गया। अब खुदाई में मिले बैंक्वेट हॉल में लगभग 5 मीटर लंबी (16.4 फीट) झाड़ियां, कमल के पत्ते, त्रिशूल, तुरही, हेलमेट और पौराणिक समुद्री जीवों की नक्काशी और एक मोज़ेक मिला है, जो मोती, सीपियों, मूंगों, कीमती कांच के टुकड़ों और संगमरमर के टुकड़ों का उपयोग करके बनाया गया था। पूरा हॉल पॉलीक्रोम क्रिस्टल, स्पंजी ट्रैवर्टीन और प्राचीन मिस्र में मिलने वाली नीली टाइलों से बना है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ